राजस्थान से बड़ी खबर, महिला शूटिंग खिलाड़ियों ने कोच पर लगाए रेप के आरोप, फ्लैट पर आने का बनाता था दबाव

Published : Oct 10, 2023, 04:21 PM ISTUpdated : Oct 10, 2023, 04:24 PM IST
coach rape

सार

 राजस्थान में महिला शूटिंग की खिलाड़ियों ने कोच पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। महिला खिलाड़ियों ने कोच के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।

जयपुर। राजधानी जयपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां 5 महिला शूटिंग खिलाड़ियों ने कोच पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। राजस्थान राइफल एसोसिएशन (RRA) की महिला शूटर्स ने कोच के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। महिला खिलाड़ियों का  का आरोप है कि कोच बार-बार उनपर अकेले में मिलने का दबाव बना रहा है। कभी अकेला पाता है तो छेड़खानी करता है। 

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर किया रेप
महिला शूटर्स का ये भी आरोप है कि एक खिलाड़ी को कोच ने ओलिंपिक में खिलाने, नेशनल मेडल दिलवाने के साथ ही सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ रेप भी किया है। महिला शूटिंग के खिलाड़ियों ने आरोपी कोच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला शूटर्स ने राजस्थान राइफल एसोसिएशन, नेशनल राइफल शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया और राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद में भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई है।

पढ़ें डूंगरपुर में युवती से छेड़खानी के बाद बवाल, दुकान और गाड़ी फूंकी, छावनी में बदला इलाका

नाबालिगों को भी नहीं बख्शा 
यौन शोषण का आरोप लगाने वाली राजस्थान की 5 महिला शूटिंग खिलाड़ियों में नाबालिग शूटर्स भी शामिल हैं। शूटर्स एसोसिएशन के कोच शशिकांत शर्मा पर आरोप लगाया है कि वह महिला शूटर्स को अकेले कमरे में आने का दबाव बनाता है। आते जाते भी अकेला पाकर छेड़खानी करता है। इसके साथ ही ओलंपिक में सेलेक्शन कराने, मेडल दिलाने और स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी दिलाने के नाम पर रेप किया।

फ्लैट पर बुलाकर किया शोषण
आरोप है कि कोच रूटीन की प्रैक्टिस के बाद आए दिन खिलाड़ियों को अपने फ्लैट पर बुलाता था। कई बार उसने खिलाड़ियों का यौन शोषण भी किया। कई साल से कोच मनमानी करता आ रहा है। आरोप है कि कई महिला शूटर्स जो खेल में करिअर बनाने का सपना लेकर आई थीं, उन्होंने स्पोर्ट्स ही छोड़ दिया और घर लौट गईं। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल