राजस्थान में पिता-पुत्र पर चाकू से किए 20 वार, बेटे की मौत...हिंदू संगठनों का विरोध शुरू

Published : Nov 23, 2023, 02:23 PM IST
election crime

सार

राजस्थान में चुनाव से ठीक पहले चाकूबाजी की घटना सामने आई है। राजस्थान में 17 साल के लड़के की हत्या के मामले में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन शुरू हो गया है।  

भीलवाड़ा। राजस्थान में चुनाव से ठीक दो दिन पहले 17 साल के एक लड़के की हत्या के बाद से जिले में तनाव का माहौल हो गया है। भीलवाड़ा शहर में देर रात हुई इस हत्या के बाद अब हिंदू संगठन जुटना शुरू हो गए हैं और राजनेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की जा रही है। हालात देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है और मोर्चा संभाल लिया है। आईपीएस स्तर के अधिकारी पीड़ित परिवार और संगठनों के पदाधिकारियों से बात कर हालात काबू करने की कोशिश में जुट गए हैं। 

पिता-पुत्र पर चाकू से हमला
प्रताप नगर इलाके स्थित एक कॉलोनी में रहने वाले चंद्र प्रकाश के बेटे की हत्या कर दी गई। चंद्र प्रकाश का 17 साल का बेटा जयंत देर रात तक घर नहीं लौटा था। परिवार को लगा वह कुछ देर में लौट आएगा। काफी देर के बाद घर में सूचना पहुंची कि कुछ लोगों ने जयंत को घेर रखा है। उसके पिता तुरंत मौके पर पहुंचे और बेटे को बचाने की कोशिश की तो तीन हमलावरों ने पिता और पुत्र चाकू से गोद डाला। हमलावरों ने उनपर बीस से ज्यादा बार चाकू से वार किए। देर रात चाकूबाजी के दौरान जयंत की मौत हो गई।

भाजपा नेता पर लगाया हमला कराने का आरोप
चंद्र प्रकाश को गंभीर हालत में भीलवाड़ा जिले से उदयपुर रेफर कर दिया गया है। चंद्र प्रकाश के घर भीड़ जमा हो रही है। हिंदु संगठनों के लोग भी मौके पर आ गए हैं। एक स्थानीय निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा के एक नेता पर ऐसे हमले कराने का आरोप लगाया है। चंद्र प्रकाश ने कहा कि जयंत की पुरानी रंजिश थी आरोपी प्रकाश, राहुल और संजय से। उन तीनों ने ही देर रात हमला किया है। गुरुवार को रेलवे स्टेशन चौराहे पर प्रदर्शन किया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी