बहराइच में भेड़ियों को पकड़ने के लिए क्या है पूरा प्लान, हर तरफ खतरे की घंटी

बहराइच में भेड़ियों को पकड़ने के लिए क्या है पूरा प्लान, हर तरफ खतरे की घंटी

Published : Sep 05, 2024, 11:59 AM IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों का आतंक देखने को मिल रहा है। भेड़ियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें लगी हुई हैं। इस बीच ड्रोन कैमरे में भी 3 खूंखार भेड़ियों के कैद होने की बात भी सामने आई है।

यूपी के बहराइच में भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि ग्रामीण न तो चैन से सो पा रहे है और घर के अंदर भी उन्हें असुरक्षा महसूस हो रही है। कई लोग तो अपने संबंधियों के यहां भी चले गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार सोमवार की रात को भेड़िए ने फिर से गांव में दस्तक दी थी। लोगों ने बताया कि तकरीबन 3 बार भेड़िया गांव में ही देखा गया। उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई लेकिन कोई सफलता नहीं हाथ लगी। वह बड़ी आसानी से फरार होने में कामयाब रहा। 

इस बीच ड्रोन कैमरे में भी 2 खूंखार भेड़िए कैद होने की बात सामने आ रही है। प्रमुख मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव संजय श्रीवास्तव की ओर से जानकारी दी गई कि भेड़ियों को जिंदा या मुर्दा पकड़ने को लेकर आदेश भी जारी किया गया है। वन विभाग की ओर से 4 टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों के द्वारा भविष्य के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। लगाई गई टीमें भेड़ियों की लोकेशन को पता करने के लिए पेट्रोलिंग कर रही हैं। वहीं इस बीच दूसरी टीम के द्वारा भेड़ियों को बेहोश करने का काम करेंगी। तीसरी टीम के द्वारा भेड़ियों को पकड़ा जाएगा और चौथी टीम उनके बारे में निर्णय लेने का काम करेगी। कोशिश है कि भेड़ियों को बेहोश करके उन्हें काबू किया जाए। हालांकि अगर यह संभव नहीं होता है तो उन्हें मारने की अनुमति भी दे दी गई है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह खुले में न सोएं और रात में छत पर सोने से भी खतरों को टाला जा सकता है। 
 

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!