
लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
लखनऊ में बेटे ने पिता की हत्या की। जांच में सामने आया कि दोनों के रिश्ते सालों से खराब थे। दूसरी महिला से नजदीकियां और पढ़ाई का दबाव विवाद की वजह बने। आरोपी बेटे से पुलिस पूछताछ कर रही है।
लखनऊ में बेटे के द्वारा पिता की हत्या मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस बीच पड़ताल में और रिश्तेदारों से बातचीत में सामने आया कि पिता-पुत्र के बीच सालों से रिश्ते ठीक नहीं थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि मानवेंद्र के दूसरी महिला से नजदीकियां भी नाराजगी के वजहों में से एक थी। इसी के साथ पिता लगातार बेटे अक्षत पर पढ़ाई को लेकर दवाब बनाते थे। सालों से गुस्सा बेटे के जहन में पल रहा था जो उस दिन सामने आया। इसी वजह से उसने पिता को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी बेटे से पूछताछ में जुटी हुई है। हालांकि यह घटना सभी को हैरान कर गई है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
