लखीमपुर खीरी: तेंदुए से भिड़ा मजदूर, Video शेयर कर Akhilesh Yadav ने योगी सरकार को धो डाला

लखीमपुर खीरी: तेंदुए से भिड़ा मजदूर, Video शेयर कर Akhilesh Yadav ने योगी सरकार को धो डाला

Gaurav Shukla   | ANI
Published : Jun 25, 2025, 09:37 AM IST

अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी में तेंदुए के हमले का वीडियो शेयर कर भाजपा पर वनों की लूट का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की सोच वाली सरकार आने पर ही वनों की लूट रुकेगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर वनों की लूट का आरोप लगाया। एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार में जंगल में अतिक्रमण बेतहाशा बढ़ा है। इसकी वजह से जंगली जानवर बस्तियों की ओर आने को मजबूर हैं। अखिलेश यादव ने यह निशाना लखीमपुर खीरी के धौरहरा में तेंदुए के हमले के बहाने साधा। तेंदुए के हमले और मजदूर के घायल होने का वीडियो शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने आगे कहा कि वनों की लूट तभी रुकेगी जब पर्यावरण संरक्षण की सोच वाली सरकार सत्ता में आएगी। 

आपको बता दें कि यह वीडियो लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना इलाके के बबुनी गांव का है। यहां एक तेंदुआ जंगल से भटककर ईंट-भट्ठे के पास आ गया। इस बीच एक युवक को तेंदुए को दबोच लिया। युवक ने भी जमकर तेंदुए का मुकाबला किया। युवक ने काफी देर तक तेंदुए को जमीन पर दबाए रखा गया। मौके पर अन्य कर्मचारी भी जुट गए और लोग ईंट-पत्थर बरसाने लगे। इससे तेंदुआ घायल हो गया। इन सब के बीच युवक मिहिलाल किसी तरह से तेंदुए के चंगुल से निकलकर भाग गया। इस पूरी घटना का वीडियो लोगों ने बनाया जो कि वायरल हो रहा है। अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, धौरहरा के ग्राम बबुरी स्थित ईंटें के भट्ठे पर एक तेंदुए से मुकाबला करते जो मजदूर घायल हुआ है उसके अच्छे से अच्छे इलाज-उपचार की व्यवस्था की जाए।  भाजपा राज में वनों को लूटने के लिए लगातार बढ़ता हुआ, जो बेतहाशा अतिक्रमण किया जा रहा है, उसकी वजह से ही जंगली जानवर बस्तियों में आने को मजबूर हो रहे हैं। वनों की ये लूट तभी रुकेगी, जब पर्यावरण संरक्षण की सोच वाली सरकार आएगी। वन बचेंगे तो सब बचेंगे!
 

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
Read more