यूपी का अनोखा दंगल, साड़ी में एक-दूसरे को धोबी पछाड़ देती नजर आईं महिलाएं

Published : Sep 01, 2023, 06:25 PM IST
  dangal

सार

हमीरपुर जिले में महिलाओं के बीच हुआ अनोखा दंगल चर्चा का विषय रहा। गांव में वर्षों पुरानी परंपरा के तहत आयोजित दंगल में साड़ी पहनकर घूंघट में रहने वाली महिलाएं एक-दूसरे के साथ दंगल लड़ती हैं। 

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर में एक अजीबोगरीब दंगल प्रतियोगिता होती है। इसमें घरों के अंदर घूंघट में रहने वाली महिलाएं भी मैदान में आकर दो-दो हाथ करती नजर आती हैं। रक्षाबंधन पर्व के बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन होता है। इस बार भी यहां दंगल प्रतियोगिता में साड़ी में महिलाओं ने कुश्ती के दांवपेच दिखाए। 

दंगल देखने पुरुष नहीं हो सकते शामिल
गांव में वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में साड़ी पहने घूंघट में गांव की महिलाएं दंगल में हिस्सा लेती हैं। घर में सास से लेकर बहू तक प्रतियोगिता में अपने दांव दिखाती हैं। इस दंगल में पुरुषों की एंट्री पूरी तरह से बैन रहती है।

पढ़ें कहीं टमाटर से होती है लड़ाई, तो कहीं महिलाओं की काट दी जाती हैं उंगलियां, 8 अजीब परंपरा हिला कर रख देगी

इस गांव में होता है ये अनोखा दंगल
हमीरपुर के बिवार थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवादा गांव में वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत यहां पर हर साल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस प्रतियोगिता में गांव की महिलाएं ही हिस्सा ले सकती हैं। हर साल यहां रक्षाबंधन पर महिलाओं का यह अनोखा दंगल होता है। 

पढ़ें राजस्थान के इस गांव की कहानी 'स्वदेश' मूवी की दिला देगी याद, जहां बिजली पहुंचने में लग गए 76 साल

दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने लड़ा दंगल 
इस अनोखी दंगल प्रतियोगिता में इस बार दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ भी जुटी। प्रतिभागियों के बीच दंगल के बीच महिलाएं एक दूसरे पटखनी देती नजर आईं तो वहीं उनके दांव पर दर्शकों ने जमकर तालियां भी बजाईं। गांव की सरपंच ने विजेता का नाम घोषित कर पुरस्कार भी दिया। 

 कहीं ननद-भाभी तो कहीं देवरानी-जेठानी में दंगल
गांव में आयोजित इस अनूठे दंगल में गांव की ढेरों महिलाओं ने हिस्सा लिया था। ऐसे में यहां प्रतिभागियों कहीं ननद भाभी एक दूसरे को जमीन पर पटखनी देती दिखीं तो कहीं देवरानी जेठानी एक दूसरे को धोबी पछाड़ देती नजर आईं। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

New Noida बनने की तैयारी तेज, 80 गांवों की जमीन पर बसेगा नया शहर, जानिए सब कुछ
UP Medical Device Park: योगी सरकार के नेतृत्व में YEIDA बना निवेश और मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र