संगम स्नान कर राष्ट्रपति ने की देशवासियों की सुख, समृद्धि-शांति की प्रार्थना

Published : Feb 11, 2025, 11:05 AM IST
Maha Kumbh Bath President Draupadi Murmu

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज महाकुम्भ में संगम स्नान किया और देश की समृद्धि की कामना की। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी भावनाएं साझा करते हुए मां गंगा से सब पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

महाकुम्भ नगर। मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर एक बार फिर आस्था का महासागर उमड़ा है। महाकुम्भ के इस अलौकिक वातावरण में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त कर श्रद्धालु खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस पावन अवसर का लाभ उठाते हुए संगम स्नान किया और अपनी भावनाएं साझा करते हुए समूचे राष्ट्र की समृद्धि, सुख और शांति की कामना की। त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल के माध्यम से अपनी भावनाएं साझा कीं।

महाकुम्भ मानवता को एकता और आध्यात्मिकता का दे रहा संदेश उन्होंने कहा, 'प्रयागराज महाकुम्भ के अलौकिक वातावरण में मां गंगा, यमुना और अंतः सलिला सरस्वती के पावन संगम में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रद्धा और विश्वास का यह विशाल समागम भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत और जीवंत प्रतीक है। महाकुम्भ मानवता को एकता और आध्यात्मिकता का संदेश देता है। मां गंगा से मेरी प्रार्थना है कि वे सब पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी के जीवन में सुख और शांति का संचार करती रहें।

परिजन भी रहे साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महामहिम ने संगम स्नान की अपनी तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें वह पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ त्रिवेणी संगम पर पू्जा अर्चना और स्नान करती नजर आ रही हैं। त्रिवेणी संगम में स्नान के दौरान उनके परिजन भी साथ रहे। स्नान के बाद राष्ट्रपति ने संगम का दुग्धाभिषेक भी किया और आरती भी उतारी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर राष्ट्रपति एवं उनके परिवार को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) भी उपहार स्वरूप भेंट किए।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल