आगरा: खेरागढ़ में गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर 2 बच्चों की हुई मौत, महिला का इलाज जारी

Published : Apr 26, 2023, 08:57 AM IST
Agra accident

सार

आगरा के खेरागढ़ में मकान की छत गिरने के चलते दो लोगों की मौत का मामला सामने आया। इस हादसे के दौरान एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का इलाज अस्पताल में जारी है।

आगरा: खेरागढ़ कस्बे के नगला उदैया मार्ग पर स्थित सुभाष अग्रवाल के मकान की पट्टी से बनी छत देर रात अचानक गिर गई। 25-26 अप्रैल की रात तकरीबन ढाई बजे हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में आसपास के लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य की शुरूआत की गई।

छत गिरने से दो लोगों की हुई मौत

इस हादसे के दौरान महिला सुरभि अग्रवाल पत्नी विष्णु अग्रवाल, 5 वर्षीय आरुष, 17 वर्षीय पुनीत समेत तीन लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचने के साथ ही मलबे को हटाने का काम शुरू किया। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां आरुष और पुनीत की मौत हो गई। छत गिरने के बाद हुई 2 मौतों से घर में कोहराम मचा हुआ है। इस हादसे की जानकारी प्रशासन को भी दी गई है। हालांकि छत अचानक ही किन कारणों के चलते गिरी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

चीख-पुकार सुनकर बाहर निकले लोग

आसपास के लोगों के द्वारा जानकारी दी गई कि वह सभी रात में आराम से सो रहे थे। चीख-पुकार मचने की सूचना पर उन्होंने बाहर आकर देखा तो काफी भीड़ लगी हुई थी। मौके पर पहुंचने पर उन्हें मकान की छत गिरने के बारे में जानकारी हुई। घायल हुए लोग मलबे के नीचे दब गए थे और उन्हें मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के द्वारा ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घायल महिला का इलाज अस्पताल में जारी है। इस हादसे के बाद दो बच्चों की मौत के चलते परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर प्रशासन को भी जानकारी दे दी गई है। मामले में प्रशासन का कहना है कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद का प्रयास किया जाएगा। इस बीच शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

गर्लफ्रेंड के पिता को फंसाने के लिए दी सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, हुआ गिरफ्तार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अयोध्या का किसान 2 लाख रुपए किलो बेंच रहा आम, लग रही लाइन...आखिर इसमें क्या खास?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम