अखिलेश यादव को नहीं मिला राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का न्यौता, सपा प्रमुख बोले हम कैसे मांगे निमंत्रण

Published : Feb 03, 2024, 09:16 PM IST
Akhilesh Yadav

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव से पूछा कि क्या आप राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दिल्ली. लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर चर्चा चल रही है। क्योंकि ये पार्टियां मिलकर नया गठबंधन करने की तैयारी में है। ऐसे में हर किसी को उम्मीद है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। लेकिन अखिलेश यादव ने ऐसा जवाब दिया कि अच्छे अच्छों की बोलती बंद हो गई।

हम खुद कैसे मांगे निमंत्रण

पत्रकारों ने एक चर्चा के दौरान अखिलेश यादव से पूछा कि आप कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जब उत्तरप्रदेश में एंट्री करेगी तो आप भी शामिल होंगे। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि हमें कई बड़े आयोजनों में आमंत्रित नहीं किया जाता है। तो क्या हम खुद कैसे निमंत्रण मांगे।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में खुद मांगा निमंत्रण

मीडिया से चर्चा के दौरान जब अखिलेश यादव से कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आपको आमंत्रित किया गया था। तो वे बोले कि हमने वहां जाने के लिए खुद ​निमंत्रण मांगा था। क्योंकि जब हमने उन्हें कहा कि हमारे घर को गंगा जल से साफ किया गया है। तो हमें आमंत्रित किया गया।

राहुल गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना

आपको बतादें कि शनिवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड रांची में थी। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बैद्यनाथ महादेव का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा था।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ganga Expressway: मेरठ से हरिद्वार की दूरी होगी और आसान, गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार को मिली हरी झंडी, यूपी-उत्तराखंड में हुआ करार
Yogi Adityanath Meerut Visit: कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाएंगे CM योगी, मेरठ दौरे पर क्यों किया जा रहा है हवाई सर्वे?