12 साल बाद खुला राज: ससुराल से भागकर बेटी ने कर ली दूसरी शादी, मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगा भेजा जेल

Published : Jan 23, 2023, 01:10 PM IST
amethi murder

सार

यूपी के अमेठी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल काटी और उसकी पत्नी प्रेमी के साथ बड़े आराम से रह रही थी। मामले का खुलासा होने पर अब समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।

अमेठी: जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां बिना किसी जुर्म के ही एक आदमी ने जेल तक काटी। जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति जेल में रह रहा था वह अचानक ही 12 साल बाद जिंदा मिल गई। युवती ने पत्नी को रायबरेली से खोज निकाला। इस मामले में अब परिजन सुलहनामे की बात कह रहे हैं।

मनोज को हत्या और शव छिपाने के आरोप में भेजा गया जेल

मामला अमेठी के जायस थाना के अली नगर से सामने आया है। यहां मनोज कुमार वर्मा अपनी पत्नी सीमा के साथ में रहते थे। 25 मार्च 2011 को सीमा अचानक ही गायब हो गई। इसके बाद काफी खोजबीन करने पर भी उसका कोई पता नहीं लग सका। इस बीच युवक मनोज के ससुरालवालों ने सीमा की हत्या का आरोप लगाकर केस दर्ज करवा दिया। आरोप लगा कि मनोज ने सीमा की हत्या कर उसके शव को कहीं छुपा दिया है। इस मामले में मनोज जेल में भी रहा।

प्रेमी के साथ शादी कर जीवन गुजार रही थी महिला

जमानत पर छूटने के साथ ही मनोज ने पत्नी की खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच वह मुकदमे को लेकर न्यायालय के चक्कर भी लगाता रहा। घटना के 11 साल बात 10 जनवरी 2023 को मनोज को पत्नी के जिंदा होने का सबूत मिल गया। मनोज को पता लगा कि उसकी पत्नी तीन बच्चों के साथ मायके में रहती थी। इसके बाद मामले को लेकर मनोज ने रायबरेली के थाना भदोखर को सूचना दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर पत्नी के बयान दर्ज किए। इस मामले में पुलिस आगे की तफ्तीश में जुटी हुई है। वहीं इस बीच परिवारवालों के द्वारा सुलह का दबाव बनाया जा रहा है। मामले में सीमा ने बताया कि उसने किसी दूसरे आदमी के साथ भागकर शादी रक ली थी। यह सब कुछ जानने के बाद भी उसके घरवालों ने मनोज के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाया।

'जन्म से आती है ईश्वरीय शक्तियां' बागेश्वर धाम के मुद्दे पर बोले चंपत राय, ओपी राजभर का भी बयान आया सामने

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी