अयोध्या की दीपावली: 51 घाटों पर जगमगाएंगे 24 लाख दीपक, वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी

Published : Nov 09, 2023, 07:53 AM IST
dipawali ayodhya

सार

श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में दीपावली धूमधाम से मनाई जाएगी। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए यहां 51 घाटों पर करीब 24 लाख से अधिक दीपक लगाए जाएंगे।

अयोध्या. अयोध्या में दीपावली के उपलक्ष्य में 11 नवंबर को दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इस दीपोत्सव की तैयारी जोरशोर से चल रही है। क्योंकि अयोध्या के 51 घाटों पर करीब 24 लाख दीपक लगाकर गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड  में नाम दर्ज कराया जाएगा। इससे पहले 5 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो चुका है।

मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में इस बार दीपावली भव्य रूप में मनाई जा रही है। इस बार हर की पौढ़ी को भी लेजर लाईटों से सजाया गया है। आकर्षक लाइटों से अयोध्या जगमगा उठी है। 11 नवंबर की शाम को अयोध्या में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 24 लाख दीपक भी लगाए जा रहे हैं। इस काम के लिए करीब 25000 से अधिक लोग लगेंगे। जिसमे महिला, पुरुष युवा और बच्चे सभी शामिल रहेंगे।

योगी आदित्यनाथ इस भव्य आयोजन से पहले एक बैठक करने जा रहे हैं। जिसमें 24 लाख दीपकों के साथ मनाई जानेवाली दीपावली की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। योगी आदित्यनाथ श्रीराम भगवान की पूजा अर्चना कर आज कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में कई अहम निर्णय भी लिए जा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें :  Diwali in Ayodhya : अयोध्या में धूमधाम से मनेगी दीपावली, लेजर शो से जगमगाई हर की पौड़ी

 

दीपावली से पहले आयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जिसे देखने के लिए देशभर से लोग पहुंच रहे हैं। इस बार यहां दीपोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें :  रेलवे ट्रेक पर शरारती यूट्यूबर ने फोड़े पटाखे, खुले आम दे रहा बड़े हादसे को ​निमंत्रण

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा
योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार, लाखों लीटर शराब जब्त