भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस बार दीपावली बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

अयोध्या. दीपावली पर हर बार की तरह इस बार भी अयोध्या में वि​भिन्न आयोजन होंगे। भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन के इस त्यौहार के चलते अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हर की पौड़ी में लेजर लाइट से आकर्षक साज सज्जा की है। जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अयोध्या में 11 नवंबर को भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक रथों में आकर्षक झांकियां निकलेगी। वहीं देशभर से आए विभिन्न कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके चलते अयोध्या नगरी को भव्य रूप में सजाया गया है। जिसकी झलक आप भी देख सकते हैं।

Scroll to load tweet…

दीपावली के उपलक्ष्य में अयोध्या में होने वाले भव्य आयोजन में श्रीलंका, नेपाल, रूस आदि स्थानों से आए कलाकारों द्वारा रामलीला की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर देश विदेश के करीब 2000 से अधिक कलाकारों द्वारा लोक गीत, संगीत, नृत्य सहित अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएगी।