Exclusive: Dec. 23 से प्लेन में बैठ श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या जा सकेंगे भक्त, 3 एयरलाइंस का प्लान रेडी

Exclusive: Dec. 23 से प्लेन में बैठ श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या जा सकेंगे भक्त, 3 एयरलाइंस का प्लान रेडी

Published : Sep 01, 2023, 03:47 PM ISTUpdated : Sep 01, 2023, 09:03 PM IST

अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के तैयारियों के साथ ही आने वाले दर्शनार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी काम जारी है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने एशियानेट न्यूज नेटवर्क के साथ विशेष बातची की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामनगरी अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा होने वाला है। इसी के साथ उनके द्वारा जानकारी दी गई कि इसी साल दिसंबर से अयोध्या के लिए फ्लाइट भी शुरू हो जाएंगी। 

कम से कम 3 एयलाइंस करेंगी फ्लाइट सर्विस की शुरुआत

समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने यह जानकारी एशियानेट न्यूज नेटवर्क के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कालरा के साथ विशेष बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में अयोध्या का दौरा करने वाले नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि अयोध्या के लिए उड़ानें दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। शुरुआती दौर में कम से कम 3 एयरलाइंस सीधे अयोध्या के लिए फ्लाइट सर्विस शुरू करने वाली हैं। इस बीच तमाम जगहों से आने वाले श्रद्धालुओं को सीधी रेल सेवा का लाभ भी मिलेगा। इसको लेकर स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू की जा रही हैं। यह शुरू की जा रही स्पेशल ट्रेनें रामेश्वरम, तिरूपति और अन्य जगहों से चलेंगी। जिससे भीड़ भी नियंत्रण किया जा सकेगा। श्रद्धालु आराम से प्रभु राम के दर्शन कर सकेंगे। 

भीड़ नियंत्रण को लेकर बनाया गया पूरा प्लान
भीड़ के प्रबंधन को लेकर हाल ही में अयोध्या के आयुक्त ने एक प्रजेंटेशन भी दिया। जिसमें होटल, रैन बसेरा, धर्मशाला की क्षमता को लेकर भी जानकारी साझा की गई। अयोध्या में कितनी ट्रेन आएंगी और उन यात्रियों के रुकने का क्या कुछ प्रबंध होगा इसको लेकर पूरा खाका तैयार किया गया है। 

फुल इंटरव्यू जल्द ही एशियानेट न्यूज नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। 

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई