राम मंदिर के पुजारी दिखेंगे नए अवतार में, पीतांबरी धोती और सिर पर साफा, 5 घंटे की सेवा, जानें क्या कुछ बदला?

अयोध्या के राम मंदिर में पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया गया है। ये ड्रेस कोड आज 2 जुलाई से लागू होगा।योध्या के मुख्य पुजारी, चार सहायक पुजारी और 20 प्रशिक्षु पुजारी नए अवतार में दिखेंगे।

sourav kumar | Published : Jul 2, 2024 2:50 AM IST

16
राम मंदिर के पुजारी

राम मंदिर के पुजारी अब तक गर्भगृह में केसरिया रंग के साफा, कुर्ता और धोती पहनते थे। आज के बाद से सभी पुजारी पीतांबरी चौबंदी, धोती और सिर पर साफा बांधे दिखाई देंगे।

26
राम मंदिर में नए ड्रेस कोड

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी ने भी नए ड्रेस कोड पर सहमति जाहिर की है। उनका मानना है कि इसे एक समान लगेगा।

36
राम मंदिर में पुजारियों की संख्या

राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा पुजारियों को हर महीने 32 हजार रुपए की सैलरी मिलती है। फिलहाल मंदिर में एक मुख्य पुजारी और चार सहायक पुजारी हैं हालांकि, अब हर सहायक पुजारी के साथ 5 प्रशिक्षु पुजारी सेवा देंगे।

46
राम मंदिर के सहायक पुजारी

राम मंदिर के सहायक पुजारी ने कहा कि धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि पुजारियों को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जिनमें पैर और सिर न डालना पड़े। इस वजह से नए ड्रेस कोड लागू किए गए हैं।

56
राम मंदिर के पुजारी

राम मंदिर के पुजारी सुबह 3.30 बजे से रात 11 बजे तक सेवाएं देंगे। इस तरह से हर पुजारी दिन भर में सिर्फ पांच घंटे ही सेवा देगा।

66
पुजारियों के लिए फोन पर पाबंदी

एक पुजारी ने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते मोबाइल ले जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है।

Share this Photo Gallery

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Recommended Photos