Published : Sep 26, 2023, 11:29 AM ISTUpdated : Sep 30, 2023, 09:29 AM IST
राम मंदिर का निर्मााण युद्धस्तर पर जारी है। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने राम मंदिर के गर्भग्रह निर्माण की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें कहा गया है कि गर्भगृह का निर्माण कार्य अपने अंतिम फेज में है।
अयोध्या. राम मंदिर का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने राम मंदिर के गर्भगृह निर्माण की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें कहा गया है कि गर्भगृह का निर्माण कार्य अपने अंतिम फेज में है। प्रथम तल के पिलर का काम करीब 50 प्रतिशत पूरा हो गया है।
25
राम मंदिर के गर्भगृह का निर्माण नवंबर तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। भूतल में संगरमर का फर्श बनकर तैयार है।
35
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समय-समय पर राम मंदिर निर्माण कार्य का रिव्यू करता रहता है।
45
दावा किया जा रहा है कि 100 दिन में राममंदिर उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएगा। मंदिर निर्माण में मजदूरों की संख्या बढ़ा दी गई है, ताकि समय पर काम पूरा हो।
करीब 3000 मजदूर राम मंदिर के निर्माण में जुटे हुए हैं। गर्भगृह का निर्माण 10 जनवरी से पहले पूरा करने का प्लान है। अगस्त, 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की नींव रखी थी।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।