अयोध्या राम मंदिर: गर्भ गृह तक कैसे पहुंचे हनुमान जी फिर दौड़े सुरक्षाकर्मी- जानें आगे क्या हुआ?

Published : Jan 24, 2024, 06:19 AM ISTUpdated : Jan 24, 2024, 06:20 AM IST
ram mandir

सार

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करने वालों का तांता लगा हुआ है। सरयू के तट पर भक्तों का रेला चल रहा है। 

Ayodhya Ram Mandir. अयोध्या में प्रभु श्रीराम विराजमान हो चुके हैं और भक्त उनके दर्शन को आतुर हैं। लोगों की भीड़ को संभालने में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों के भी पसीने छूट रहे हैं। इस बीच भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान जी भी राम लला के गर्भ गृह तक पहुंचे प्रभु के दर्शन किए। इस सुंदर घटना को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने शेयर की यह घटना

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर लिखा कि- मंगलवार को सायंकाल लगभग 5:50 बजे एक बंदर दक्षिणी द्वार से गूढ़ मंडप से होते हुए गर्भगृह में प्रवेश करके उत्सव मूर्ति के पास तक पहुंचा। बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने देखा तो वे बंदर की ओर यह सोच कर भागे कि कहीं यह बंदर उत्सव मूर्ति को जमीन पर न गिरा दे। परंतु जैसे ही पुलिसकर्मी बंदर की ओर दौड़े, वैसे ही बंदर शांतभाव से भागते हुए उत्तरी द्वार की ओर गया। द्वार बंद होने के कारण पूर्व दिशा की ओर बढ़ा और दर्शनार्थियों के बीच में से होता हुआ बिना किसी को कष्ट पहुंचाए पूर्वी द्वार से बाहर निकल गया। सुरक्षाकर्मी कहते हैं कि ये हमारे लिए ऐसा ही है, मानों स्वयं हनुमान जी रामलला के दर्शन करने आएं हों।

 

 

दो स्लॉट में हो रहे राम लला के दर्शन

आम लोगों के लिए राम मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन मंगलवार सुबह से शुरू हुए। मंदिर का भव्य उद्घाटन सोमवार को हुए विस्तृत 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद हुआ। राम मंदिर में भक्त रोज दो टाइम स्लॉट में दर्शन कर पाएंगे। पहला स्लॉट सुबह 7 बजे से 11:30 बजे है। वहीं, दूसरा स्लॉट दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक है। पहले दिन सुबह तीन बजे से ही भीड़ लग गई थी। कड़ाके की ठंड के बाद भी राम मंदिर आए भक्तों का उल्लास देखते ही बन रहा है।

यह भी पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर: प्रभु श्रीराम के दर्शन करने उमड़ी भीड़, वीडियो में देखें सुबह की पहली आरती

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
3 महीने के बच्चे के पेट में मिला 8 हफ्ते का भ्रूण, बरेली में डॉक्टर भी रह गए हैरान