अयोध्या में राम मंदिर के दरवाजे जनता के लिए खुल गए हैं। राम लला के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। 

अयोध्या। सोमवार को हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद मंगलवार सुबह से अयोध्या के राम मंदिर में आम लोग भगवान श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। भक्तों का तांता लगा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंगलवार सुबह श्रीरामलला की पहली आरती की गई। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मंदिर पहुंचे। आरती की शुरुआत में गर्भगृह के दरवाजों को खोला गया। इन दरवाजों पर सोने की परत चढ़ाई गई है। इसके बाद रामलला के आगे लगे पर्दे को हटाया गया।

Scroll to load tweet…

आम लोगों के लिए राम मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन मंगलवार सुबह से शुरू हुए हैं। मंदिर का भव्य उद्घाटन सोमवार को हुए एक विस्तृत 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद हुआ। राम मंदिर में भक्त रोज दो टाइम स्लॉट में दर्शन कर पाएंगे। पहला स्लॉट सुबह 7 बजे से 11:30 बजे है। वहीं, दूसरा स्लॉट दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक है।

सुबह तीन बजे से ही लग गई भीड़

कड़ाके की ठंड के बाद भी राम मंदिर आए भक्तों का उल्लास देखते ही बन रहा है। मंदिर परिसर के बाहर भक्तों की भारी भीड़ है। राम लला की झलक पाने और पूजा करने के लिए सुबह 3 बजे से ही लोग लाइन में लग गए थे। मंदिर परिसर में लगातार लोग 'जय श्री राम' के नारे लगा रहे हैं।

सोमवार को हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह

गौरतलब है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार को संपन्न हुआ। इस अनुष्ठान के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। इस कार्यक्रम के लिए देशभर के करीब 8000 गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया था। 

यह भी पढ़ें- अयोध्या में विराजे रामलला: राजनेता से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों ने जताई खुशी, जानिए किसने क्या कहा?

'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्रतिष्ठा एक नए युग के आगमन का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से राम मंदिर के निर्माण से आगे बढ़कर अगले 1,000 वर्षों का भव्य और दिव्य भारत बनाने के लिए मजबूत नींव बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें- अयोध्या से लौटकर पीएम मोदी ने किया पहला बड़ा फैसला, 1 करोड़ घरों के छत पर लगेगा सोलर