
अयोध्या में इस बार दीपोत्सव में 26,17,215 तेल के दीये जलाने का रिकॉर्ड बना है और दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड 2,128 लोगों का मिलकर एक साथ सरयू नदी की आरती करने का रिकॉर्ड भी बना है। अयोध्या में दीपों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगाते घाट के साथ, यहां दीपोत्सव मनाया जा रहा है।दिवाली की पूर्व संध्या पर राम नगरी रोशनी से जगमग हुई। इस दौरान लेजर ड्रोन शो का भव्य नजारा दिखा।