
राम नगरी अयोध्या से बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी का सफर अब और आसान होने वाला है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने अयोध्या-वाराणसी हाईस्पीड एक्सप्रेसवे परियोजना की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। लगभग 200 किलोमीटर लंबे इस हाईस्पीड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद दोनों तीर्थनगरी के बीच की दूरी महज दो घंटे में पूरी की जा सकेगी।
यह प्रस्तावित एक्सप्रेसवे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसके बनने से न केवल अयोध्या और दिल्ली की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी, बल्कि यात्रियों को तेज, सुरक्षित और निर्बाध यात्रा का अनुभव मिलेगा।
यह भी पढ़ें: श्रीराम मंदिर आंदोलन-शिक्षा सेवा तक, महंतद्वय के योगदान को CM योगी आदित्यनाथ ने किया याद
अयोध्या और काशी आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए यह परियोजना बेहद अहम है। अब श्रद्धालु आसानी से दोनों तीर्थनगरी तक पहुंच सकेंगे। इससे धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियां भी तेजी से बढ़ेंगी।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय पहले से ही अयोध्या में कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम कर रहा है, जिनमें शामिल हैं:
इसी क्रम में अयोध्या-प्रयागराज ग्रीनफील्ड सिक्सलेन हाईवे का प्रथम चरण भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद अयोध्या न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सड़क संपर्क और आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से भी उत्तर भारत का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।
यह भी पढ़ें: CM Yogi Gorakhpur Visit: योग्य गुरु मिले तो कोई भी मनुष्य अयोग्य नहीं : सीएम योगी
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।