
Azamgarh Nikay Chunav 2023 Result: आजमगढ़ के नगर निकाय चुनाव में नतीजें आ गए हैं। जिले की 3 नगर पालिका परिषद व 13 नगर पंचायतों के वोटों की काउंटिंग पूरी हो गई है। नतीजों पर हर किसी की नजर टिकी हुई है। चेयरमैन की कुर्सी पर कब्जे के लिए इस बार अलग ही रस्साकशी है। कुल 16 नगर निकाय सीटों पर पोस्टल बैलेट की गिनती में मुकाबला टाइट दिख रहा है।
दरअसल, विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की 10 सीटों पर सपा विजयी रही थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां से सांसद के पद से इस्तीफा दिया तो उपचुनाव में बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ जीते। बीजेपी ने सपा के गढ़ माने जाने वाले इलाके में जीत दर्ज की थी। उसकी वजह से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। यही वजह है कि बीजेपी निकाय चुनाव में भी आजमगढ़ में बड़ी जीत दर्ज कराने की कोशिश में जुटी हुई है।
यह भी पढें-UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 LIVE Updates
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।