
बदायूं. बदायूं जिले के दातागंज में दो लड़कियों की लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। एक महिला ने पति की टॉर्चर से तंग आकर सहेली से शादी कर ली। युवती ने अपने पति को छोड़कर सहेली से मांग में सिंदूर भरवा लिया। महिला ने दो टूक कहा कि उसने जिस लड़के से प्यार किया और लव मैरिज की, उसने बहुत दु:ख दिया। हालांकि महिला गर्भवती है, लेकिन उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। पढ़िए बदायूं की सहेलियों की चर्चित लव स्टोरी का अपडेट...
बदायूं की अजब प्रेम की गजब कहानी-महिला ने की सहेली से शादी, पढ़िए 12 बड़ी बातें
1. दोनों सहेलियां एक कपड़े की दुकान पर साथ में नौकरी करती थीं। यहीं दोनों पक्की सहेली बनी थीं।
2. महिला की उम्र 20 साल, जबकि लड़की की आयु 17 साल बताई जाती है। महिला ने तीन महीने पहले ही लव मैरिज की थी। अभी वो गर्भवती है।
3. महिला का आरोप है कि उसने जिस लड़के से प्यार किया और शादी की, वो उसे टॉर्चर करता था।
4. महिला की सहेली ने शादी की तस्वीर फेसबुक पर भी शेयर की थी। इसमें बताया गया कि दोनों ने बरेली के किसी मंदिर में शादी की है।
5.महिला ने कहा कि उसका पति उसे गालियां देता है, पीटता है। पति से अच्छा तो मेरी सहेली है। अब हम हमेशा प्यार से रहेंगे। हालांकि लड़कियों के परिजन इस शादी से नाराज हैं।
6. दोनों सहेलियों ने 27 सितंबर को शादी की थी। उन्होंने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और महिला ने सहेली के हाथ से अपनी मांग में सिंदूर भरवाया।
7. महिला ने कहा कि पति की अत्याचारों से परेशान होकर ही वो अलग रहना चाहती थी। चूंकि महिला ने अपनी मर्जी से लड़के से लव मैरिज की थी, इसलिए परिजन भी उसकी कोई मदद नहीं करते थे।
8. महिला ने बताया कि उसकी सहेली उसकी फीलिंग समझती है। अब दोनों को एक-दूसरे की आदत पड़ गई है। महिला ने बताया कि उसकी सहेली लड़कों की तरह रहती है। उसके अंदर लड़कियों वाले कोई गुण नहीं दिखते।
9.महिला की मांग में सिंदूर भरने वाली सहेली ने कहा कि वो उसका हमेशा ख्याल रखेगी। कभी साथ नहीं छोड़ेगी। उसके लिए जितना कर पाएगी, करेगी।
10. महिला की सहेली ने कहा कि वो एक लड़के की तरह उसका ध्यान रखेगी। परिजन भले साथ न दें, फिर भी उसका साथ नहीं छोड़ेगी।
11. हालांकि लड़का बनकर रहने वाली सहेली के भाई ने नाराजगी जताई कि उसकी बहन कुंवारी है। वो महिला शादीशुदा है और गर्भवती भी। उसने बहन की जिंदगी खराब कर दी।
12.दोनों के परिवार इस शादी से सख्त नाराज हैं। हालांकि दोनों लड़कियां अभी अपने-अपने घर पर रह रही हैं, लेकिन उनका कहना है कि वे जल्द कोई बड़ा फैसला लेंगी।
यह भी पढ़ें
बदायूं लेस्बियन मैरिज: पति को छोड़ गर्भवती महिला ने सहेली से भरवा लिया अपनी मांग में सिंदूर
7 महीने का गर्भ लेकर घूमती रही 15 साल की बेटी, करती रही देसी नुस्खा
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।