Free में देंगे अखिलेश यादव आटा और डाटा, बोले भाजपा को जनता ने किया Tata

Published : May 03, 2024, 02:41 PM ISTUpdated : May 03, 2024, 02:45 PM IST
aata

सार

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बदायूं यूपी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम जनता को आटा और डाटा फ्री में देंगे। इसलिए जनता ने भाजपा को टाटा कर दिया है।

बदायूं. समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आदित्य यादव का प्रचार करने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बदायूं में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आदित्य हमारे परिवार का बेटा है। इसे गोद में खिलाया है। चूंकि ये सीट नेताजी की सीट रही है। इसलिए इस बार आदित्य यादव को जीताना है। इसी के साथ अखिलेश यादव ने जनता से आटा और डाटा भी फ्री में देने का वादा किया।

जानिये क्या बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने भाजपा को टाटा बोल दिया है। क्योंकि हम जनता को फ्री में आटा और डाटा देंगे। वे बोले कि भाजपा ने इतनी महंगाई कर दी है कि पारले जी का बिस्कुट का पैकेट भी छोटा हो गया है। अगर अब भी उनकी सरकार बनी तो खाद्य सामग्रियां भी पाउच में मिलने लगेंगी। इसलिए आप सपा को वोट दें। क्योंकि जनता ने भाजपा को टाटा कर दिया है। हम मुफ्त में आटा और डाटा देंगे। अखिलेश यादव द्वारा सभा के दौरान कई बार जनता से कहा कि हम आटा और डाटा देंगे। यानी उन्होंने जीतने पर जनता को सरकार की योजना के तहत आटा और मोबाइल का डाटा फ्री देने का वादा किया है। हालांकि कितना और क्या देंगे। इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें : 18 साल की लड़की ने सिसक-सिसक कर सुनाई हैवानियत की कहानी, फूट-फूटकर रो पड़े घरवाले, दिल दहला देगी ये घटना

कोविशील्ड पर बोले अखिलेश यादव

देशभर में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड पर चल रहे मामले पर अखिलेश यादव ने भी कई सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग संविधान के साथ हमारी और आपकी जान के भी पीछे पड़ गए हैं। वे समाजवादी पार्टी के शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव के लिए चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान आदित्य यादव भी उनके पास ही खड़े थे।

यह भी पढ़ें : प्रेमी के लिए दूसरे मर्दों के साथ रात गुजारने तैयार हुई प्रेमिका, 3 बार हुई प्रेग्नेट

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट