महज 18 साल की एक लड़की के साथ तीन दरिंदों ने बारी बारी से कई बार रेप किया। इसके बाद हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसे जहर देकर सड़क पर फेंक दिया, गंभीर अवस्था में पीड़िता ने रोते सिसकते हुए अपने साथ ही घटना पुलिस को बताई, इसके बाद दम तोड़ दिया।

चूरू. राजस्थान के चूरू जिले में रहने वाली 18 साल की लड़की के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गई। उसका अपहरण कर तीन लड़के उसे जबरन होटल में ले गए। वहां उसके साथ घंटों दरिंदगी की, उसके वीडियो बनाए और बाद में उसे जबरन जहर पिला दिया। उसके बाद बेहोशी की हालत में उसे सुनसान जगह पर फेंक गए। उसे किसी ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उसने पुलिस और परिवार के सामने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में जानकार दी और फिर उसकी जान चली गई। सरदार शहर पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बलात्कार कर पिलाया जहर

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि लड़की के अंकल ने केस दर्ज कराया है। लड़की बीएड की पढ़ाई कर रही थी। वह तारानगर इलाके से पढ़ने के लिए कॉलेज जाती थी। तीस अप्रेल को जब वह घर से निकली तो वापस नहीं लौटी। बाद में उसी रात उसे अस्पताल में भर्ती पाया गया। उसने बताया कि महेश कुमार नाम का एक शख्स उसे अपने दो दोस्तों के साथ जबरन ले गया। उसे रतनगढ़ रोड पर एक होटल में ले गए और उसके साथ कई बार गैंगरेप किया। उसके बाद उसे पीने के लिए कुछ दिया, जो जहर था।

यह भी पढ़ें : शादी के 17 साल बाद प्रेमी प्रेमिका ने किया ऐसा काम, आफत में पड़ गई 12 बच्चों की जान

इलाज के लिए किया रेफर, फिर भी मौत

लड़की को पहले सरदार शहर इलाके में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से कल उसे बीकानेर जिले के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया है। इस घटना के बारे में अब केस दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले कुएं में कूदे कांग्रेस प्रत्याशी, एक के बाद एक ने लगाई छलांग, जानिये क्यों...