पति ने मांगी एक कप गर्म चाय, पत्नी ने किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा

Published : Dec 28, 2023, 04:47 PM ISTUpdated : Dec 28, 2023, 04:50 PM IST
tea up

सार

अपनी ही पत्नी से एक कप चाय मांगना एक पति को बहुत भारी पड़ गया। पत्नी ने गुस्से में आकर पति का वो हाल किया। जिससे वह किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचा।

मेरठ. ठंड के मौसम में एक पति को अपनी ही पत्नी से चाय मांगना इतना भारी पड़ गया जो उसने कभी सोचा भी नहीं था। पति ने अपनी पत्नी से सिर्फ इतना ही कहा था कि एक कप गर्म चाय ला दो, फिर क्या था पत्नी गुस्से में लाल हो गई और उसने अपने पति की आंख में कैंची डाल दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बागपत का मामला

ये मामला उत्तरप्रदेश के बागपत का है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। ऐसे में दोनों एक दूसरे से लड़ते झगड़ते रहते थे। इसी बीच जब पति ने सुबह सुबह अपनी पत्नी को एक कप गर्म चाय देने के लिए कहा तो पत्नी गुस्से में लाल हो गई और उसने पति की आंख फोड़ दी। जिससे वह किसी को मुहं दिखाने लायक भी नहीं बचा है।

प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज

यूपी के बागपत जिले के गांव बड़ौत के रहने वाले अंकित का 2020 में रमाला क्षेत्र में स्थित सूप गांव की एक लड़की के साथ हुआ था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच मारपीट तक के हालात बनने लगे थे। ऐसे में जब अंकित ने अपनी पत्नी से चाय मांगी तो गुस्से में आकर उसने अपने ही पति की आंख में कैंची घोंप दी। फिलहाल अंकित को मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

घर से भाग गई प​त्नी

पति की आंख में कैंची घोंपते ही उसका पति जमीन पर गिर गया, उसे बेसुध होते देख घरवाले दौड़कर आए, इतने में मौका देखकर पत्नी भाग गई। क्योंकि उसे डर था कि घरवाले उसे पुलिस के हवाले कर देंगे। हालांकि इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

यह भी पढ़ें: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दूसरी पत्नी को जान का खतरा, बेटे ने किया बड़ा खुलासा

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल
UP Pharma Conclave 1.0: योगी मॉडल से बदली यूपी की छवि, वैश्विक फार्मा लीडर्स ने की सराहना