बरेली रेप कांड:पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को ही कर दिया प्रेग्नेंट, ऐसे हुआ खुलासा

Published : Oct 20, 2023, 05:13 PM IST
auraiya rape case

सार

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पिता ने अपनी ही बेटी को प्रेग्नेंट कर दिया। आरोपी ट्रक ड्राइवर है। वो लंबे समय वे अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप करता आ रहा था। वो उसे चुप रहने के लिए धमकाता था। 

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पिता ने अपनी ही बेटी को प्रेग्नेंट कर दिया। आरोपी ट्रक ड्राइवर है। वो लंबे समय वे अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप करता आ रहा था। वो उसे चुप रहने के लिए धमकाता था। लेकिन जब लड़की गर्भवती हुई्, तब उसने इसकी जानकारी अपनी बड़ी बहन को दी। पुलिस में आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बरेली रेप कांड: पिता ने बेटी को ही कर दिया गर्भवती, पढ़िए 10 बड़ी बातें

1. उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पिता द्वारा अपनी ही बेटी को गर्भवती करने का सनसनीखेज मामला चर्चा में है। पीड़िता की उम्र 16 साल है।

2. लड़की के गर्भवती होने का पता सबसे पहले उसकी बड़ी को लगा। बाद में पीड़िता बड़ी बहन के साथ थाने पहुंची। उसकी तहरीर पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार है।

3. पीड़िता ने बताया कि उसकी मां नानी के घर रहती हैं, जबकि वो और उसकी बड़ी बहन पिता के साथ रहती हैं। पिता काफी समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे।

4. पीड़िता ने कहा कि उसने कई बार इस बारे में परिजनों को बताया, मगर उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। इससे आरोपी पिता की हिम्मत लगातार बढ़ती चली गई।

5.पीड़िता ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने कहा कि वो कुछ महीने पहले शिकायत लेकर पुलिस के पास भी गई थी, लेकिन किसी ने उसकी बात का भरोसा नहीं किया।

6. पीड़िता ने कहा कि पुलिस के ध्यान नहीं देने पर पिता पूरी तरह से निरंकुश हो गया। इसके बाद तो उसका जब मन करता, वो रेप करता।

7. पीड़िता ने कहा कि पिता ने उसे धमकाता था कि अगर किसी को कुछ बताया तो वो जान से मार देगा। इसी डर से वो चुप बनी रही।

8.जब पीड़िता के गर्भवती होने की खबर बड़ी बहन को पता चली, तो उसने पिटाई कर दी। तब जाकर खुलासा हुआ कि बच्चा किसी और का नहीं, पिता का है।

9. इसके बाद बड़ी बहन खुद उसे लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। बारादरी इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि किशोरी की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली है।

10. पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार हो गया है। हालांकि उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Mahoba Crime: ऐसा क्या रिलेशन था कि भाई-बहन ने एक साथ कर लिया सुसाइड?

Instagram पर प्यार करके पछता रही मुंबई की युवती, जानिए शौहर का कांड

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सालों की मांग अब पूरी: बुलंदशहर में दो नए बस रूट की तैयारी पूरी होने को
BHU के 13,650 छात्रों को डिग्री, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा डॉ. वी.के. सारस्वत का बयान