
लखनऊ। कभी जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर निगम के चक्कर काटना आम बात थी। लंबी कतारें, कई काउंटर, और बार-बार दस्तावेज़ जमा करने जैसी परेशानियां लोगों को थका देती थीं। लेकिन अब प्रक्रिया बिल्कुल बदल चुकी है। आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र अब सीधे आपके फोन पर, व्हाट्सऐप के माध्यम से उपलब्ध होंगे। यानी अब न लाइनें, न दौड़भाग, सिर्फ एक मैसेज और प्रमाणपत्र आपके हाथ में।
पहले नगर निगम पोर्टल पर लॉगइन कर ही प्रमाणपत्र डाउनलोड किया जा सकता था और आवेदक को इसकी जानकारी एसएमएस के जरिए मिलती थी। लेकिन अब यह सुविधा और आसान कर दी गई है। यूज़र अब उसी मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप पर प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे, जो उन्होंने आवेदन के समय उपयोग किया था। इससे डिजिटल प्रक्रिया न सिर्फ तेज होगी, बल्कि नगर निगम में भीड़ भी काफी कम हो जाएगी।
इस नई प्रणाली की शुरुआत सबसे पहले आगरा नगर निगम में की गई है। इसके लिए बर्थ-डेथ रजिस्ट्रेशन पोर्टल (annbdregistration.com) भी सक्रिय है, जहां से रजिस्ट्रेशन और लॉगइन किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: UP Home Guard सरकारी नौकरी: सिलेक्शन कैसे होगा? रेस, हाइट और एग्जाम... जान लें वरना फॉर्म भरना बेकार
नगर निगम प्रशासन के मुताबिक यह नई सुविधा खासतौर पर बुजुर्गों, कामकाजी लोगों और रोज़मर्रा में व्यस्त नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इससे सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और दक्षता दोनों बढ़ेंगी। डिजिटलीकरण के इस कदम से रिकॉर्ड मैनेजमेंट भी और बेहतर होगा तथा समय की बचत के साथ नागरिकों को त्वरित सेवा मिल सकेगी।
अब जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त करना उतना ही आसान है जितना फोन पर एक व्हाट्सऐप संदेश भेजना।
यह भी पढ़ें: नाम बदलकर विधवा के जिस्म से खेल रहा था शोएब! सच सामने आया तो महिला के उड़े होश
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।