Lok Sabha Election 2024 : भाजपा के साथ गठबंधन कर मिली 3 सीटों पर RLD ने घोषित किए उम्मीदवार

Published : Mar 05, 2024, 06:51 AM ISTUpdated : Mar 05, 2024, 10:32 AM IST
Rld

सार

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा उम्मीद्वारों की लिस्ट जारी करने के बाद अब आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने भी पहली लिस्ट जारी कर दी है। आईये जानते हैं वे कौन सी सीटें हैं। जिन पर आरएलडी ने उम्मीद्वारों की घोषणा कर दी है। 

लखनऊ. आरएलडी सुप्रीमो जयंत चौधरी ने 2 सीटों पर लोकसभा उम्मीद्वारों के नाम घोषित कर दिए हैं। आरएलडी ने यूपी के बागपत और बिजनौर सीट से उम्मीद्वारों की घोषणा कर दी है। जिसमें बागपत से राजकुमार सांगवान और बिजनौर से चंदन चौहान को टिकट दिया है। आपको बतादें कि आरएलडी को यूपी में भाजपा के साथ गठबंधन करने पर ये ही दो लोकसभा  सीटें मिली है। लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा करने के साथ ही जयंत चौधरी ने कहा राष्ट्रीय लोकदल का झंडा बुलंद रखने वाले ये तीनों प्रतिनिधि आपके सहयोग और आशीर्वाद से सदन में पहुंचकर किसान, कमेरा और विकास की बात करेंगे।

आपको बतादें कि समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल का भाजपा के साथ गठबंधन हो गया। जिसका औपचारिक ऐलान भी जेपी नड्डा और अमित शाह द्वारा किया गया था। जिसके तुरंत बाद जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीद्वारों के नाम की घोषणा कर दी है।

 

 

भाजपा ने दी विधान परिषद की सीट

भाजपा के साथ गठबंधन कर यूपी में चुनाव लड़ने पर आरएलडी को विधान परिषद में भी एक सीट मिली है। इस सीट पर भी आरएलडी ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इस सीट पर योगेश चौधरी को उम्मीद्वार बनाया गया है। आरएलडी प्रमुख ने सोशल मीडिया एक्स पर भी इस बात की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें : बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: बरातियों से भरी कार नहर में डूबी, दू्ल्हे के परिवार की 3 लाशें निकलीं

आरएलडी का गढ़ है बागपत

आपको बतादें कि बागपत को आरएलडी का गढ़ माना जाता है। इसलिए भाजपा ने गठबंधन कर ये सीट आरएलडी को दी है। बागपत जिले में 3 विधानसभा सीटें भी आरएलडी की है। यहां 2017 में 2 सीट पर भाजपा और एक सीट पर आरएलडी की जीत हुई थी। बागपत जिले की छपरौली सीट में भी आरएलडी का वर्चस्व है। बागपत लोकसभा से बीजेपी के सत्यपाल सिंह सांसद हैं। वहीं चौधरी अजीत सिंह ने कई बार बागपत लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया।

यह भी पढ़ें :  अब यूपी के बीजेपी सांसद ने टिकट किया वापस: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने एक दिन पहले लौटाया था टिकट

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ