बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: बरातियों से भरी कार नहर में डूबी, दू्ल्हे के परिवार की 3 लाशें निकलीं

Published : Mar 04, 2024, 06:48 PM ISTUpdated : Mar 04, 2024, 06:52 PM IST
bulandshahr news

सार

दूल्हा अपने पूरे परिवार के साथ दुल्हन को लेने यानि बारात लेकर जा रहा था। लेकिन पहुंचने से पहले ही कार नहर में जा गिरी और तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें दूल्हे के भतीजे और भतीजी शामिल हैं। यह हादसा त्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हुआ है।

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक परिवार बेटे की शादी की खुशिया सेलिब्रेट कर रहा था। क्योंकि उनके घर दुल्हन यानि बहू जो आने वाली थी, लेकिन खुशियों के बीच मातम छा गया। वजह बरातियों से भरी कार नहर में गिर गई और 6 लोग पानी में डूब भई गए। वहीं तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मरने वाले दूल्हे का भतीजा और दो भतीजी हैं।

जानिए बुलंदशहर में कहां पर हुया यह भयानक हादसा

दरअसल, यह हादसा रविवार देर रात जहांगीरपुर की कपना नहर के पास पास हुआ। बरातियों से भरी कार ककोड़ इलाके के शेरपुर गांव से अलीगढ़ के पिसावा जा रही थी। लेकिन तेज रफ्तार में जा रही कार पुल से अनियंत्रित होकर नहर में नीचे जा गिरी। बताया जाता है कि हादसे के वक्त गाड़ी में 8 लोग सवार थे। 2 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन बाकी का अभी तक पता नहीं चला है।

मंगल गीत की जगह चीखें सुनाई देने लगीं

हादसे में मरने वालों की पहचान दूल्हा रोबिन का भतीजा मनीष (22), भतीजी कांता (24) और अंजलि (20) के रूप में हुई है। तीनों अपने परिवार के साथ नई चाची यानी दुल्हन को लेने के लिे ईको कार से बारात में जा रहे थे। लेकिन पहुंचने से पहले यह घटना हो गई। जैसे ही यह खबर दोनों परिवारों को पता चली तो हड़कंप मचा गया। खासकर दूल्हे के घर तो मंगल गीत की जगह चीखें सुनाई देने लगीं। वहीं सूचना मिलते ही सुबह करीब 4 बजे के आसपास स्थानीय लोगों ने पुलिस और गोताखोरों की मदद से मिलकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सोमवार सुबह करीब 6 बजे तक मनीष, कांता और अंजलि के शव को बाहर निकाल लिया गया। दो लोग सुरक्षित भी निकले। लेकिन बाकी के लोगों की कोई खबर नहीं है। बता दें कि हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। वहीं मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें-शादी के 6 महीने बाद ही मेजर बेटी की खौफनाक मौत, सच ने हिलाकर रख दिया

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सालों की मांग अब पूरी: बुलंदशहर में दो नए बस रूट की तैयारी पूरी होने को
BHU के 13,650 छात्रों को डिग्री, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा डॉ. वी.के. सारस्वत का बयान