Mann Ki Baat: जेपी नड्डा ने CM योगी के साथ सुनी मन की बात, जानें क्यों PM मोदी ने शेयर किया #Rambhajan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 108वें संस्करण में लखनऊ, प्रयागराज के मिलेट्स स्टार्टअप और काशी तमिल संगमम की विशेष चर्चा की। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम योगी के साथ यह कार्यक्रम सुना।

 

Manoj Kumar | Published : Dec 31, 2023 9:30 AM IST / Updated: Dec 31 2023, 03:01 PM IST

Mann Ki Baat. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 108वें संस्करण को सुना। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में मन की बात का सजीव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में 2023 की उपलब्धियों की चर्चा की। वहीं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप्स की चर्चा करते हुए इसे लाइफस्टाइल हेल्थ इनोवेशन की दिशा में बड़ा कदम बताया।

यूपी के स्टार्टअप्स और काशी तमिल संगमम की विशेष चर्चा

लाइफस्टाइल डिसीज पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए पीएम ने फिट इंडिया मूवमेंट की भी चर्चा की। वहीं इंटरनेशनल इयर ऑफ मिलेट्स में लखनऊ के किरोज फूड्स,प्रयागराज के ग्रैंड माम्लेट्स और न्यूट्रास्युटिकल्स जैसे कई स्टार्टप्स की तारीफ भी की। प्रधानमंत्री ने हाल ही में काशी तमिल संगमम के दौरान एआई तकनीक की मदद से हुए उनके रियल टाइम हिन्दी और तमिल संबोधन को भी क्रांतिकारी बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि काशी तमिल संगमम में हुए इस इनोवेशन से आने वाले समय में स्कूलों, अस्पतालों और न्यायालयों में बहुभाषीय संवाद कायम करने में बहुत मदद मिलेगी।

पीएम मोदी ने शेयर किया #Rambhajan

पीएम मोदी ने 22 जनवरी 2024 को होने जा रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले युवाओं से अपील की कि सोशल मीडिया को राममय किया जाना चाहिए। पीएम ने भगवान राम को समर्पित गीतों को इसका एक बेहतरीन जरिया बताते हुए अपील की है कि #ShriRamBhajan के जरिए प्रभु श्रीराम के भजनों को सोशल मीडिया पर शेयर किया जाए। पीएम ने कहा कि कला की दुनिया ने अलग तरीके से राम मंदिर के लिए नए-नए गीत, भजन, कविताएं लिखी हैं। पूरे देश के लोग हैशटैग रामभजन के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त करें।

पीएम ने की 2023 की बड़ी उपलब्धियों की चर्चा

प्रधानमंत्री ने इसके अलावा नारी शक्ति वंदन अधिनियम,भारत का विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना, जी-20 की सफलता, दीपावाली पर रिकॉर्ड कारोबार, वोकल फॉर लोकल, चंद्रयान-3 की सफलता। ऑस्कर में नाटू नाटू और एलिफेंट व्हिस्पर्स को मिले पुरस्कार पर चर्चा की। स्पोर्ट्स की दुनिया में एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन का जिक्र किया। लखनऊ के प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा, विधानपरिषद सदस्य मोहसिन रजा सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस: मुस्लिम लीग के बाद जम्मू कश्मीर में तहरीक-ए-हुर्रियत पर लगा बैन

Share this article
click me!