उत्तर प्रदेश के रामपुर में बारात चढ़ते वक्त दूल्हे को उसके ही मौसरे भाई ने गोली मार दी। इतजार कर रही दुल्हन को जब इस बात का पता चला तो वह सदमे में आ गई। हालांकि दूल्हा फिलहाल ठीक है उसका इलाज चल रहा है।

रामपुर. उत्तर प्रदेश के रामपुर से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी, लेकिन दूल्हे को बारात चढ़ते वक्त उसके ही मौसेरे भाई ने गोली मार दी। जिसके बाद शादी अफरा-तफरी मच गई और दूल्हे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत ठीक है, लेकिन जरा सी चूक होने पर जान भी जा सकती थी। वजह यह थी कि दूल्हे ने उसे अपनी शादी का कार्ड नहीं दिया था। जिसके कारण वो गुस्से में था और यह कांड कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जब मुरादाबाद से तमंचा लहराते हुए पहुंचा दूल्हे का भाई

दरअसल, यह गजब मामला उत्तरखंड के रामपुर सिविल लाइंस क्षेत्र के पंवारिया गांव का है। जहां शुक्रवार रात हरदयाल की बेटी की शादी उत्तराखंड के उधम सिंह निवासी ओम प्रकाश के बेटे करण के साथ हो रही थी। दूल्हा घोड़ी चढ़ने ही वाला था कि इस दौरान यूपी मुरादाबाद का रहने वाला दूल्हे का मौसेरा भाई तमंचा लहराते हुए वहां पर पहुंच गया। देखते ही देखते उसने दूल्हे को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया और उसे अस्पताले जाया गया।

पुरानी रंजिश दूल्हे को पड़ी महंगी

घटना की खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि उसे विवाह में नहीं बुलाया था, जिसके कारण वो नाराज था। आरोपी दूल्हे का मौसी का बेटा यानि रिश्ते में भाई लगता है। जो कि फायर करने के बाद मौके से फरार हो गया जिसकी पहचान कर ली गई है। उसे पकड़ने के लिए टीम लगा दी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-कातिल बीवी: जान मोहम्मद को शाहजहां ने मार डाला, करने लगी थी बेइंतहा मोहब्बत