UP उपचुनाव: 3 सीटें जहां BJP के अपनों ने बढ़ाई टेंशन, होने जा रहा बड़ा नुकसान!

UP उपचुनाव: 3 सीटें जहां BJP के अपनों ने बढ़ाई टेंशन, होने जा रहा बड़ा नुकसान!

Published : Nov 22, 2024, 10:55 AM IST

यूपी में हुए उपचुनाव के बाद बीजेपी की टेंशन बढ़ती हुई नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि उपचुनाव में बीजेपी को भितरघात का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद अब रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को भितरघात से ही यूपी में भारी नुकसान झेलना पड़ा था। हाल ही में 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भी बीजेपी को ऐसी ही स्थिति का सामना एक बार फिर से करना पड़ा है। वोटिंग के बाद पार्टी के नेताओं की ओर से भितरघात को लेकर जो इनपुट मिले उसने एग्जिट पोल की खुशियों के बीच बड़े नेताओं की टेंशन बढ़ा दी है। भले ही एग्जिट पोल ने खुशी देने का काम किया है लेकिन इंटरनल रिपोर्ट आने के बाद अब सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। 

वहीं पार्टी के स्तर पर यह गुणा भाग किया जा रहा है कि आखिर कहां कितना नुकसान हुआ है। भितरघातियों को चिह्नित कर उन पर एक्शन लेने की भी प्लानिंग की जा रही है और बड़े नेताओं को इन लोगों के नाम भी अवगत करवाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फूलपुर, कटेहरी और कुंदरकी में सबसे ज्यादा भितरघात की शिकायतें मिली हैं। हालांकि इन तमाम चीजों से इतर भाजपा को फिर भी बेहतर परिणाम की उम्मीद है। ज्ञात हो कि मझवां, कुंदरकी, कटेहरी और सीसामऊ जैसी सीटों पर कैंडिडेट्स के ऐलान के साथ ही शिकायतें मिलने लगी थीं। पार्टी के नेताओं ने अपनों को एकजुट रखने का बेहतर प्रयास किया लेकिन फिर भी कुछ जगहों पर इसमें सौ फीसदी सफलता नहीं मिल सकी। 

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि सबसे ज्यादा शिकायतें कटेहरी और कुंदरकी सीट से सामने आई है। वहीं सहयोगी दल के नेताओं ने मझवां में खेल बिगाड़ने का प्रयास किया। फिलहाल भाजपा के खिलाफ अपनों की साजिश में उन्हें कितनी सफलता मिली यह तो चुनाव परिणाम सामने आने के बाद ही पता चल सकेगा। 

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!