
Chandauli Nagar Panchayat Chunav Result 2023: यूपी निकाय चुनाव में चंदौली जिले के नतीजे आने शुरु हो गए हैं। जिले में एक नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और तीन नगर पंचायतें चंदौली, चकिया व सैयद राजा हैं। आज उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा। वैसे जिले में सपा-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। आइए जानते हैं कि किसके सिर बंधा जीत का सेहरा।
यूपी निकाय चुनाव में चंदौली जिले के नतीजे आने शुरु हो गए हैं। जिले में एक नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और तीन नगर पंचायतें चंदौली, चकिया व सैयद राजा हैं। आज उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा। वैसे जिले में सपा-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। आइए जानते हैं कि किसके सिर बंधा जीत का सेहरा।
किन्नर ने कर दिया बड़ा उलटफेर
चंदौली के नगर निकाय चुनावों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की अध्यक्ष सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सोनू किन्नर ने 3363 वोट से जीत दर्ज की तो हंगामा मच गया। मतगणना के दौरान बवाल खड़ा हो गया। बीजेपी कैंडिडेट के समर्थक रिकाउंटिंग की मांग करने लगे। जमकर नारेबाजी और उपद्रव हुआ। बदसलूकी की भी खबरें आई हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने मतगणना कक्ष में घुसकर बवाल किया। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उनके जवाब में किन्नरों ने भी जमकर प्रदर्शन किया। यह मामला पीडीडीयू नगर के केंद्रीय विद्यालय का है। सपा की अनिता सोनकर को 6072, बसपा की दीपा को 1735, कांग्रेस की सविता देवी को 3561 वोट मिले, जबकि भाजपा की मालती देवी को 8639 वोट ही पा सकीं।
नगर पंचायत की 2 सीटें बीजेपी के नाम, 1 निर्दल
यह भी पढें-UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 LIVE Updates
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।