Published : Aug 23, 2023, 07:50 AM ISTUpdated : Aug 23, 2023, 10:16 AM IST
चंद्रयान 3 मिशन की टीम में शामिल यूपी के फिरोजाबाद के इसरो वैज्ञानिक धर्मेंद्र प्रताप यादव एक किसान फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। इससे पहले वे मंगलयान प्रोजेक्ट में योगदान देकर पहचान हासिल कर चुके हैं।
फिरोजाबाद. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का टिकरी गांव इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में है। वजह यहां रहने वाले इसरो वैज्ञानिक धर्मेंद्र प्रताप यादव को चंद्रयान-3 मिशन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। पूरा गांव उल्लास में है। आइए जानते हैं कौन हैं ये धर्मेद्र प्रताप यादव...
28
धर्मेंद्र प्रताप यादव एक किसान फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। इससे पहले वे मंगलयान प्रोजेक्ट में योगदान देकर पहचान हासिल कर चुके हैं।
38
चंद्रयान 3 टीम के हिस्से के रूप में धर्मेंद्र प्रताप यादव को चांद के लिए सिग्नल संचारित करने(transmitting signals) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
48
धर्मेंद्र ने फिरोज़ाबाद में इंटरमीडिएट स्तर पर पढ़ाई की है। फिर मथुरा हिंदुस्तान कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
58
धर्मेंद्र ने जालंधर पंजाब से एमटेक पूरा किया। इसके बाद नौकरी की तलाश शुरू की।
68
धर्मेंद्र की अगस्त 2011 में पोस्टिंग इसरो में हुई थी। इसके बाद वे मंगलयान टीम से भी जोड़े गए थे।
78
धर्मेंद्र के परिवार में माता-पिता, शंभू दयाल यादव और कमला देवी के अलावा एक छोटा भाई उपेन्द्र यादव है। उपेंद्र बीटेक कर रहा है और बहन की शादी हो चुकी है। धर्मेंद्र अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहते हैं।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।