Published : Aug 15, 2023, 01:06 PM ISTUpdated : Aug 15, 2023, 01:21 PM IST
पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर की पड़ोसिन मिथिलेश भाटी का सचिन को 'लप्पू' और 'झींगुर' कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला बड़े विवाद की ओर बढ़ता दिख रहा है। सीमा के वकील ने मिथिलेश को सबक सिखाने की ठानी है।
ग्रेटर नोएडा. पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर की पड़ोसिन मिथिलेश भाटी का सचिन को 'लप्पू' और 'झींगुर' कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में नया बखेड़ा खड़ा होने के अंदेशा है। सीमा हैदर के वकील ने पड़ोसी को मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है।
27
सीमा के वकील एपी सिंह ने दो टूक कहा कि मिथिलेश भाटी को सचिन के बारे में उनकी "अपमानजनक" टिप्पणियों के लिए देश के हर पति से प्रतिक्रिया मिलेगी।
37
मिथिलेश भाटी ने मीडिया इंटरव्यूज में सचिन को "झींगुर सा" और "लप्पू सा" बोलकर मजाक उड़ाया था। इन वीडियो के वायरल होते ही मिथिलेश चर्चा का विषय बन गई थीं।
47
सीमा हैदर के वकील ने नाराजगी जताई कि मिथिलेश भाटी की टिप्पणी हर पति का अपमान है। उन्होंने कहा-“हमारे जैसे विविधतापूर्ण देश में, त्वचा के रंग और शारीरिक विशेषताओं के आधार पर अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
57
हालांकि मिथिलेश भाटी ने सफाई दी-"मैंने किसी का अपमान नहीं किया है। बस गुस्सा आ गया और ये शब्द मुंह से निकल गए।"
67
मिथिलेश भाटी ने कहा-"यहां बोलचाल में ऐसी भाषा का आमतौर पर इस्तेमाल होता है। लोग मुझे 'लप्पी' कहते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं 'लप्पी' बन जाऊंगी।"
सीमा हैदर जुलाई 2023 से तब से सुर्खियों में हैं, जब उन्होंने सीमा पार कर अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीना से मुलाकात की थी। उनकी प्रेम कहानी 2019 में शुरू हुई, जब ऑनलाइन गेम PUBG खेलते समय उनकी मुलाकात ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन से हुई।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।