Published : May 20, 2023, 01:48 PM ISTUpdated : May 20, 2023, 01:51 PM IST
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक लड़की से बात करने की सजा 17 साल के छात्र को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। एक लड़के ने 10000 रुपए और बाइक के एवज में छात्र की दो किलर को सुपारी दे दी थी।
अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक लड़की से बात करने की सजा 17 साल के छात्र को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। एक लड़के ने 10000 रुपए और बाइक के एवज में छात्र की दो किलर को सुपारी दी थी। हालांकि पुलिस ने दोनों किलर को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
26
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के टप्पल इलाके में 12वीं में पढ़ने वाले 17 साल के छात्र प्रिंस मालन की उसके ही स्कूल के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हत्या को दो कांट्रेक्टर किलर ने अंजाम दिया। उन्हें ऋतिक कुमार के रूप में पहचाने जाने वाले एक व्यक्ति ने 10,000 रुपये एडवांस में दिए थे। एक बाइक का प्रॉमिस भी किया गया था। ऋतिक अलीगढ़ का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल दिल्ली में जॉब करता है।
36
पुलिस ने कहा कि प्रिंस स्कूल की एक लड़की से बात करता था। ऋतिक उसे पसंद करता था। प्रिंस और उस लड़की की दोस्ती ऋतिक को रास नहीं आ रही थी।
46
शुक्रवार की सुबह जब प्रिंस अपने आरपीएस पब्लिक स्कूल जा रहा था, तब किलर कुणाल कुमार (23) और आफताब अहमद (24) ने उसे रोका। पहले उसका नाम पूछा और फिर पुष्टि होते ही गोली मार दी। प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। प्रिंस टप्पल थाना क्षेत्र के कमलपुर का रहने वाला था। उसके पिता ट्रक ड्राइवर हैं।
56
एसपी (अलीगढ़ ग्रामीण) पलाश बंसल ने कहा, "मामले में गिरफ्तार किए गए दो लोगों ने स्वीकार किया है कि उन्हें छात्र को मारने के लिए 10,000 रुपये और एक बाइक दी गई थी। प्रथम दृष्टया हत्या एक लड़की की वजह से हुई है।
किलर जब प्रिंस की हत्या करके भाग रहे थे, तब लोगों ने उनका पीछा करके पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।