MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • दिल्ली में अभिषेक के संग 7 फेरे लेकर लौटी शबाना तो भड़क उठे अब्बू, हिंदू लड़कों और मुस्लिम लड़कियों की 5 विचित्र लव स्टोरी

दिल्ली में अभिषेक के संग 7 फेरे लेकर लौटी शबाना तो भड़क उठे अब्बू, हिंदू लड़कों और मुस्लिम लड़कियों की 5 विचित्र लव स्टोरी

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से शादी क्या रचाई, बवाल मचा हुआ है। लड़की ने खुद को बालिग बताकर इस्लामिक कट्टरपंथियों से जान का खतरा बताया है।

3 Min read
Contributor Asianet
Published : May 20 2023, 10:06 AM IST| Updated : May 20 2023, 10:16 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : ANI

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से शादी क्या रचाई, बवाल मचा हुआ है। लड़की ने खुद को बालिग बताकर इस्लामिक कट्टरपंथियों से जान का खतरा बताया है। लड़की डेढ़ महीने पहले प्रेमी के संग चली गई थी। लड़की के घर वालों ने लड़के और उसके परिजनों पर किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया है। मामला अहियापुर का है। यहां के शहबाजपुर की रहने वाली शबाना खातून का 4 साल से अभिषेक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों पड़ोसी हैं।

29
Image Credit : social media viral

शबाना और अभिषेक ने दिल्ली में जाकर 19 मई को शादी कर ली थी। इसके बाद शबाना के अब्बू नूर मोहम्मद ने अभिषेक सहित 5 लोगों पर किडनैपिंग का केस दर्ज कराया है। वहीं, शबाना ने भी हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की है।

39
Image Credit : social media viral

शबाना का कहना है कि वो बालिग है। उसने पहले आर्य मंदिर में शादी की और फिर तीस हजारी कोर्ट में मैरिज की। DSP नगर राघव दयाल ने लड़की के कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराए और कहा कि दोनों बालिग हैं।

49
Image Credit : social media viral

शबाना के अब्बू नूर मोहम्मद ने दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी थी। हालांकि 7 अप्रैल को रमजान के महीने में शबाना अभिषेक के साथ चली गई थी।

59
Image Credit : social media viral

शबाना ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। शबाना ने खुद को 21 साल का बताया। यह मामला मीडिया की सुर्खियों में हैं।

69
Image Credit : social media viral

एक मामला यह भी- यूपी के आजमगढ़ में 10 महीने पहले खानपुर फतेह के रहने वाले सूरज और हैदरपुर खास गांव की मोमिन ने 2 साल चल अफेयर के बाद मंदिर में शादी कर ली थी। हालांकि यहां लड़की वालों ने थोड़ी-बहुत नाराजगी दिखाई थी।

79
Image Credit : social media viral

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश में ही 2 साल पहले सामने आया था। बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा कस्बे रहने वाली मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से 7 फेरे लिए थे। इस मामले को लेकर भी विवाद हुआ था। कपल को पुलिस ने सिक्योरिटी दी थी।

89
Image Credit : social media viral

सितंबर, 2022 में इसी तरह के एक मामले में राजस्थान की मुस्लिम लड़की इकरा ने मप्र के मंदसौर निवासी हिंदू लड़के राहुल से मंदिर में 7 फेरे लिए थे। ये दोनों 3 साल से रिलेशन में थे।

यह भी पढ़ें-बिहार की द केरला स्टोरी: Love Jihad का शिकार बनी लड़की आरोपी के घर के सामने धरने पर बैठी, इस्लाम कबूलने के बावजूद धोखा

99
Image Credit : social media viral

नवंबर, 2022 में बिहार के भागलपुर में मुस्लिम लड़की मुस्कान खातून ने झारखंड के गोड्डा निवासी रामकुमार मंडल के साथ तमाम विरोध के बावजूद शादी की थी।

यह भी पढ़ें-Viral Video: नाडर यूनिवर्सिटी में गर्लफ्रेंड का मर्डर करके खुद को शूट करने वाले छात्र ने वीडियो में बताया-उसे क्यों मारना पड़ा?

About the Author

CA
Contributor Asianet

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved