CM योगी आदित्यनाथ ने कारसेवकपुरम में संतों संग की बैठक, कहा- 'समाज के हर तबके को जोड़ना ही सच्चा रामराज्य'

Published : Oct 20, 2025, 04:29 PM IST
cm yogi adityanath ayodhya karsevakpuram meeting diwali 2025

सार

अयोध्या प्रवास के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कारसेवकपुरम में संतों से मुलाकात की, गौशाला में गायों को गुड़-चना खिलाया और दीपावली मिलन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने समाज के हर तबके को जोड़ने का आह्वान किया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

अयोध्या, 20 अक्टूबर। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के कारसेवकपुरम पहुंचे। यहां उन्होंने संतों के साथ बैठक की और प्रदेश की सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक जागरूकता पर चर्चा की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने संतों के साथ अल्पाहार ग्रहण किया और उनका सम्मान भी किया। इसके पश्चात वे कारसेवकपुरम की गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को गुड़, चना और केला खिलाया। बाद में मुख्यमंत्री ने दीपावली मिलन कार्यक्रम को संबोधित किया।

समाज के हर तबके को जोड़ना होगा: सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि जब कोई उपलब्धि सामने आती है, तो हमें और अधिक सतर्क रहना चाहिए। यह समय निश्चिंत होकर बैठने का नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्रविरोधी तत्वों से सावधान रहने का है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से लेकर अब तक, जब अयोध्या में श्रीरामलला विराजमान हैं, हमारा दायित्व और बढ़ गया है। उन्होंने जोर दिया कि समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में जोड़ना आवश्यक है।

अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी जोड़ें खुशी के साथ: CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि त्योहार का वास्तविक आनंद तभी है, जब समाज के हर वर्ग को अपनी खुशी में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा, “त्योहार तभी सार्थक होते हैं जब हम अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी गले लगाकर अपनी खुशी साझा करें।” मुख्यमंत्री ने बताया कि राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद उन्होंने अयोध्या धाम की स्वच्छता में योगदान देने वाले लोगों से मुलाकात की। इसके बाद वे निषाद बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने नाविक समुदाय के लोगों को मिष्ठान वितरण किया।

उन्होंने कहा, “भगवान श्रीराम ने भी निषादराज को गले लगाया था और शबरी के जूठे बेर खाकर प्रेम और कृतज्ञता का संदेश दिया था। यदि आज हम समाज को जोड़ेंगे, तो रामराज्य की स्थापना अवश्य होगी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास आत्मनिर्भर भारत और रामराज्य की अवधारणा को साकार करेगा।

CM योगी का दीपावली पर आशीर्वाद देने का संत समाज से आग्रह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत समाज से दीपावली के अवसर पर विशेष आग्रह किया कि वे अपने आशीर्वाद से उन जगहों तक रोशनी पहुंचाएं जहां अभी भी अभाव है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व केवल घरों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री योगी ने संतों और पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, वरिष्ठ प्रचारक पुरुषोत्तम नायक, गोपाल जी सहित सभी प्रचारकों और स्वयंसेवकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “पूज्य संतों का अभिनंदन करता हूं। जय जय श्रीराम।”

CM योगी ने सफाई कर्मियों और नाविकों को किया सम्मानित

रामकथा पार्क के हेलीपैड क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम के 150 सफाई कर्मचारियों और 50 नाविकों को सम्मानित किया। उन्होंने उन्हें उपहार भेंट किए और उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके समर्पण से ही अयोध्या की स्वच्छता और सेवा भावना नई ऊंचाई पर पहुंची है।

यह भी पढ़ें

CM योगी आदित्यनाथ ने संकट मोचन हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दरबार में किया दर्शन, दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

सीएम योगी ने अयोध्या में किसे दिए दिवाली गिफ्ट, पैर छूकर आर्शीवाद भी लिया

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

चाइनीज़ मांझे पर योगी सरकार का सबसे बड़ा एक्शन, अब मौत हुई तो सीधे हत्या का मुकदमा
Ghaziabad Suicide Case : 5 सवालों में 3 बहनों की मौत का सच, सुसाइड या कुछ और राज?