दीपावली पर सीएम योगी का संदेश, 'रामराज्य की परंपरा को दुनिया तक ले जाएं'

Published : Oct 19, 2025, 03:32 PM IST
cm yogi adityanath diwali greetings 2025

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। कहा– यह पर्व शांति, एकता और सद्भाव का प्रतीक है। अयोध्या में दीपोत्सव से भगवान श्रीराम की महिमा पूरे विश्व में फैल रही है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व भारत की सनातन परंपरा का एक प्रमुख उत्सव है, जो शांति, एकता और सद्भाव का संदेश देता है।

भगवान राम के अयोध्या आगमन की स्मृति में मनाई जाती है दीपावली

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरांत अयोध्या आगमन और रामराज्य की स्थापना की स्मृति में दीपावली मनाने की परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने कहा, “इस दिन श्रद्धालु अपने-अपने घरों में दीपमालाएं जलाकर अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव मनाते हैं।”

यह भी पढ़ें : "क्रिसमस से हमें"... दीवाली पर अखिलेश यादव का बयान सुनकर भड़क गई भाजपा 

‘दीपोत्सव’ से अयोध्या की महिमा विश्व में फैली

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में स्थित है। राज्य सरकार ने अयोध्या में दीपावली के पारंपरिक उत्सव को पुनर्प्रतिष्ठित करने के लिए भव्य ‘दीपोत्सव’ का आयोजन किया है, जिससे विश्व समुदाय अयोध्या की ऐतिहासिक और धार्मिक महिमा से परिचित हो रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों से अपील की कि वे दीपावली को शांति, प्रेम और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार समाज में सौहार्द और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

यह भी पढ़ें: 54 साल बाद खुला श्री बांके बिहारी मंदिर का खजाना, लेकिन सबको हैरत में डाल गया अंदर का मंजर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम?
एग्जाम हॉल में अचानक गिर पड़ा छात्र… कुछ ही मिनटों में खत्म हो गई सांसें, वजह...?