योगी का UP में धुआंधार प्रचार: फूलपुर में उमड़ा जनसैलाब, सीसामऊ में भव्य रोड शो

Published : Nov 16, 2024, 02:49 PM IST
cm yogi adityanath rally in phulpur

सार

यूपी उपचुनाव में सीएम योगी का चुनाव प्रचार जोरों पर। फूलपुर में जनसभा के बाद कानपुर के सीसामऊ में विशाल रोड शो, जिसमें महिला मोर्चा की 500 महिलाओं ने भाग लिया।

फुलपुर. उत्तर प्रदेश 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सभी पार्टियों के नेता लगातार चुनाव प्रचार-प्रसार करने में लगे हैं। सभी ने पूरी तातक झोंक दी है। वहीं बीजेपी की तरफ से अकेले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाल रखा है। वह एक के बाद एक रैली करने में लगे हैं। आलम यह है कि एक-एक दिन में सीएम 3 से 4 जनसभाएं कर रहे हैं। आज शनिवार को सीएम फूलपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की।

फूलपुर में सीएम योगी की जनसभा

कानपुर के सीसामऊ में सीएम योगी का रोड शो

सीएम योगी फुलपुर के बाद शनिवार को ही कानपुर के सीसामऊ में रैली करने पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने सबसे पहले रोड शो किया। इस दौरान महिला मोर्चा की 500 महिलाएं कमल साड़ी पहनकर रोड शो में नजर आईं। यह रोड शो दो किलोमीटर लंबा था। जो कि बजरिया से रामबाग, हरसहाय कॉलेज होते हुए निरंजन निवास, गोपाल टॉकीज, सेंट्रल बैंक चौराहा, विजय टॉवर, लेनिन पार्क, ज्वालादेवी, आनंद बाग होते हुए संगीत टॉकीज पर दोपहर 2.20 बजे रोड शो खत्म हुआ। सीसामऊ में सुरेश अवस्थी की जीत के लिए वोट मांगे।

 

सीएम योगी की दोपहर 3 बजे जनपद अलीगढ़ के खैर विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा

 

सीएम योगी का गाजियाबाद में करेंगे 4.30 बजे रोड शो

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP के स्कूल में 7वीं के छात्र ने खोली ‘मैडम’ की पोल? पुलिस के सामने हुआ कुछ ऐसा, VIDEO वायरल
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट