CM योगी का काशी दौरा: बाबा विश्वनाथ और काल भैरव दरबार में टेका माथा, बच्चों पर लुटाया प्यार

Published : May 06, 2026, 07:40 PM IST
Yogi Adityanath

सार

CM Yogi Kashi Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। इस दौरान सीएम वहां मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। 

वाराणसी: काशी की गलियां बुधवार सुबह उस समय 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठीं, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ बाबा के दर्शन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां न सिर्फ पूजा-पाठ किया, बल्कि आम लोगों और बच्चों से मिलकर उनका दिन भी बना दिया। सीएम को अपने बीच पाकर वहां आए श्रद्धालु गदगद हो गए। इस दौरान सीएम महादेव की भक्ति में लीन नजर आए।

काशी के कोतवाल और बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम योगी

बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला सबसे पहले बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचा। जिन्हें 'काशी का कोतवाल' कहा जाता है। वहां सीएम ने पूरे विधि-विधान से पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद वे काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। वहां मौजूद भक्तों ने जब अपने मुख्यमंत्री को सामने देखा, तो पूरे मंदिर परिसर में महादेव के जयकारे लगने लगे। सीएम योगी ने भी बड़े ही सरल अंदाज में हाथ जोड़कर सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।

सीएम योगी ने बच्चों को दुलारा

मंदिर दर्शन के दौरान एक बहुत ही प्यारा नजारा देखने को मिला। मंदिर के आसपास बने घरों की खिड़कियों और दरवाजों पर खड़े छोटे-छोटे बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने पास जाकर बच्चों को बड़े ही प्यार से दुलारा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग काफी खुश नजर आए।

अपनों के बीच खुशियां बांटने पहुंचे सीएम योगी

धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने वाराणसी में एक पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में भी शिरकत की। वे बड़ा लालपुर (चांदमारी) इलाके में राजीव कृष्ण के घर पहुंचे और परिवार को अपनी शुभकामनाएं दीं।

कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा और धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Etawah Horror: शादी के 3 महीने बाद ही दुल्हन की मौत