
लोकतंत्र की असली ताकत मतदाता होते हैं, और यही कारण है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी की तरह उठाने का संदेश दिया है। हाल के दिनों में विभिन्न जनपदों का व्यापक दौरा कर रहे मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से सीधे संवाद कर रहे हैं। उनकी यही पहल अब एक बड़े जनजागरूकता अभियान का रूप लेती दिख रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता तक पहुंचकर यह देखना चाहिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छूटने न पाए। इसी तरह अपात्र नामों का हटना भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री के अनुसार, जब तक हर योग्य नागरिक सूची में दर्ज नहीं होगा, तब तक लोकतंत्र की नींव पूर्ण रूप से मजबूत नहीं हो सकती।
उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि नागरिक अधिकारों का मूल आधार है। इसे अपडेट रखना सरकार, संगठन और समाज सभी की साझा जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें: यूपी में जापान का ‘मिनी टोक्यो’! जानिए कब तक बनकर तैयार होगी यह जापानी सिटी
सीएम योगी ने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे सिर्फ सरकारी योजनाओं की जानकारी ही न पहुंचाएं, बल्कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के महत्व को भी मजबूती से रखें। उन्होंने बताया कि जनता को यह समझाना जरूरी है कि यह प्रक्रिया उनके लिए क्यों महत्वपूर्ण है और कैसे उनकी भागीदारी लोकतंत्र को सशक्त बनाती है।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के साथ मिलकर प्रत्येक बूथ पर गहन और व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करें। उन्होंने कहा कि हर घर तक पहुंचकर लोगों को इस प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना ही सफलता की कुंजी है। बूथ लेवल पर मजबूत पकड़ चुनावी जीत की नींव बनाती है और मतदाता पुनरीक्षण इस दिशा में एक अहम कदम है।
योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि जनता से जुड़ाव केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में होना चाहिए। उन्होंने यह दोहराया कि जनप्रतिनिधि संगठन के साथ समन्वय बनाते हुए इस अभियान को पूरी गंभीरता से आगे बढ़ाएं ताकि वास्तविक पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हो सके।
सरकार के मुखिया के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। वे जहां जाकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद करते हैं, वहीं मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी करते हैं। इस दौरान वे संगठन को जीत का मंत्र भी दे रहे हैं और चुनावी तैयारी को मजबूत करने की दिशा में जमीन से जुड़ी रणनीति बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: तीन मिनट में मौत… पीछे छिपा था ब्लैकमेलिंग वीडियो? लेडी कॉन्स्टेबल पर चौंकाने वाले आरोप
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।