10 साल छोटे प्रेमी की शादी में रुकावट बन रही थी प्रेमिका, ओयो होटल के बाथरूम में 2 बच्चों की मां को मिली दर्दनाक मौत

Published : Apr 02, 2023, 10:19 AM IST
Noida murder

सार

यूपी के नोएडा में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। ओयो होटल के बाथरूम में महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मामले में आरोपी प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा: सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में प्रेमी ने महिला को मौत के घाट उतारा। छिजारसी कॉलोनी स्थित ओयो होटल में प्रेमी ने इस वारदात को धागा काटने वाले कैंचीनुमा कटर से अंजाम दिया। इसके बाद वह रात में तकरीबन साढ़े आठ बजे बड़े आराम से होटल से फरार भी हो गया। होटल के कर्मचारियों ने महिला का शव बाथरूम में देखकर पुलिस को सूचना दी और मामले की पड़ताल शुरू की गई। पुलिस ने इटावा निवासी आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

3 साल पहले शादी समारोह में दोनों की हुई थी मुलाकात

शादीशुदा महिला और उसका प्रेमी दोनों ही सिलाई का काम करते थे। प्रेमी सोनू की शादी तय होने के बाद महिला विरोध कर रही थी और इसी के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। आपको बता दें कि इटावा के ही रहने वाले राजेंद्र बाबू छिजारसी गांव के चोटपुर कालोनी में किराए के घर में पत्नी अनीता और दो बेटों के साथ रहते हैं। बड़े बेटे की उम्र 18 साल जबकि छोटे बेटे की उम्र 13 साल है। वहीं आरोपी भी इटावा के काठमऊ का निवासी है जो बहलोलपुर गांव में किराए के मकान में रहता है। तकरीबन तीन साल पहले राजेंद्र की पत्नी अनीता और सोनू की मुलाकात एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। इसी के बाद दोनों में बातचीत और मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया।

सोनू ने ही राजेंद्र के परिवार को बुलाया था नोएडा

आरोप है कि सोनू ही साजिश के तहत राजेंद्र बाबू के परिवार को नोएडा के छिजारसी गांव में लेकर आया। यहां पर वह जिस कंपनी में सिलाई का काम करता है उसी कंपनी में राजेंद्र की नौकरी उसने हेल्पर के तौर पर लगवा दी। इसके बाद सोनू ने अनीता को भी सिलाई का काम दिलवा दिया। पहचान के बाद दोनों धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ गए और दो साल पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया।

आरोपी की शादी तय होने के बाद चल रहा था विवाद

आरोपी सोनू अनीता से तकरीबन दस साल छोटा है। उसकी शादी 3 मई को तय हुई थी। प्रेमी सोनू की शादी तय होने के बाद अक्सर उसका अनीता से विवाद होता रहता था। दोनों इसी मामले को लेकर शुक्रवार की दोपहर ओयो होटल पहुंचे जहां अनीता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने धागा काटने वाली कैंचीनुमा कटर से इस वारदात को अंजाम दिया है। अनीता के सिर और चेहरे पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। अनीता की मौत से पहले दोनों के बीच जमकर हाथापाई भी हुई। पुलिस के अनुसार शाम तक अनीता और सोनू के कमरे से बाहर न निकलने पर होटल का कर्मचारी चेक करने के लिए पहुंचा। वहां बाथरूम में अनीता का शव खून से लथपथ पड़ा था। सोनू और अनीता के प्रेम संबंध को लेकर उसके पति को भी जानकारी थी और उसके द्वारा विरोध भी किया गया था। पति के विरोध के बाद ही अनीता सोनू से ओयो में मिलने के लिए जाती थी।

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक को बहनोई को एसटीएफ ने किया अरेस्ट, जानिए क्या लगा है आरोप

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP के स्कूल में 7वीं के छात्र ने खोली ‘मैडम’ की पोल? पुलिस के सामने हुआ कुछ ऐसा, VIDEO वायरल
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट