मन की बात कार्यक्रम के बाद यूपी के दीपक ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, जानिए क्या है पूरा मामला

Published : Feb 27, 2023, 09:54 AM IST
varanasi

सार

पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात के संबोधन के दौरान मैथिली देशभक्ति गीत लेखन प्रतियोगिता के विजेता का जिक्र किया। पीएम मोदी द्वारा सराहना मिलने पर वाराणसी के विजेता बने दीपक वत्स ने उन्हें धन्यवाद किया।

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 98वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित मैथिली देशभक्ति गीत का भी जिक्र किया। जिसके बाद मैथिली देशभक्ति गीत लेखन प्रतियोगिता के विजेता दीपक वत्स पीएम मोदी का धन्यवाद किया। दीपक ने बताया कि पीएम मोदी द्वारा उनके लिखे गीत का जिक्र करना उनके लिए गौरव की बात है। बता दें कि यह गीत मैथिली भाषा में लिखा गया था। जिसमें इतिहास से भारत के गौरव के तत्व शामिल हैं।

पीएम मोदी ने की दीपक वत्स के गाने की तारीफ

दीपक वत्स ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने तीसरी रैंक हासिल की थी। जिसके बाद पीएम मोदी द्वारा इस गीत का जिक्र किए जाने से उन्हें सराहना मिली है। दीपक ने बताया कि वह भविष्य में साहित्य के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक हैं। देशभक्ति गीत लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा के दौरान दीपक द्वारा स्थानीय भाषा में लिखे गए गीत को 30 सेकंड की क्लिप को जगह दी। इस गाने को पीएम मोदी ने मन की बात में खूब सराहा था। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में तीन प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा करते हुए कई विषयों पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने प्रतिभागियों की दी बधाई

बता दें कि विजेताओं के नाम की घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपको याद होगा कि सरदार पटेल की जयंती पर 'मन की बात' में तीन प्रतियोगिताओं की बात की गई थी। इन प्रतियोगिताओं में 'गीत' - इस दिन देशभक्ति गीत, 'लोरी' और 'रंगोली' का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के 700 से अधिक जिलों के करीब 5 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। वहीं पीएम मोदी ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई भी दी। पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने देश की विविधता और संस्कृति से अपने प्यार को दर्शाया है।

उन्नाव: दूसरी बेटी के जन्म पर हैवान बना पति, पत्नी पर चाकू-बेल्ट और डंडे से किया हमला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका