Deoria Massacre: सोशल मीडिया पर लिखने से पहले Alert रहें, एक पोस्ट ने 'नेताजी' को पहुंचाया सलाखों के पीछे

Published : Oct 06, 2023, 07:39 AM IST
Deoria Massacre

सार

उत्तर प्रदेश के देवरिया में जमीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या से बवाल मचा हुआ है।  इस बीच, पुलिस ने एक शख्स को अरेस्ट किया है, जिसने सोशल मीडिया पर देवरिया हत्याकांड को लेकर भड़काऊ पोस्ट शेयर की थी।

देवरिया. उत्तर प्रदेश के देवरिया में जमीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या से बवाल मचा हुआ है। इसमें लगातार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। इस बीच, पुलिस ने एक शख्स को अरेस्ट किया है, जिसने सोशल मीडिया पर देवरिया हत्याकांड को लेकर भड़काऊ पोस्ट शेयर की थी।

देवरिया हत्याकांड का अपडेट, योगी सरकार का एक्शन

देवरिया जिले के लेहड़ा में हुए नरसंहार को लेकर यूपी में माहौल गर्माया हुआ है। इस बीच भाटपार रानी उपनगर के लिटिहां के रहने वाले विशाल यादव को भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में 5 अक्टूबर को अरेस्ट किया गया है। सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर शख्स के खि‍लाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी खुद को जिला पंचायत वार्ड-43 भाटपार रानी का भावी प्रत्याशी बताता है।

इधर, मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे सवालों के बाद कई अधिकारियों-कर्मचारियों पर गाज गिरी है। देवरिया कलेक्टर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार ने एसडीएम, सीओ व दो तहसीलदार और कोतवाल सहित 12 कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

क्या है देवरिया हत्याकांड, यूपी में जातीय हिंसा

देवरिया की रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव में 2 अक्टूबर की सुबह सत्यप्रकाश दुबे सहित उसके परिवार के 5 लोगों की हत्या का मामला सुर्खियों में है।

दो अक्टूबर को गांव के प्रभावशाली व्यक्ति यानी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या कर दी गई थी। इससे आक्रोशित उसके समर्थकों ने सत्यप्रकाश दुबे की फैमिली पर हमला करके 5 लोगों को मार डाला था।

लेहड़ा टोले में हुए इस नरसंहार में मारे गए सत्यप्रकाश दुबे ने वर्ष 2014 में सिविल कोर्ट में मुकदमा दाखिल कर प्रेमचंद यादव व रामजी यादव पर जबरन भूमि कब्जा करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें

देवरिया हत्याकांड से बवाल: क्या दबंग प्रेम यादव पर पुलिस की मेहरबानी से हुआ ये नरसंहार?

देवरिया हत्याकांड:भागवत कथा ने बचा ली बड़े भाई की जान, पूरे परिवार की रौंगटे खड़े करने वाली कहानी

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार चुनाव में जीत के बाद यूपी पर चिराग पासवान की नजर, 2027 चुनाव का ऐलान
कानपुर–लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनेगा स्टार्टअप ग्रोथ का नया इंजन, बदलेगा यूपी