कुशीनगर रोड एक्सीडेंट: बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे थे 5 जिगरी दोस्त, रास्ते में ही 2 ने हमेशा के लिए साथ छोड़ दिया

Published : Oct 05, 2023, 10:05 AM ISTUpdated : Oct 05, 2023, 10:06 AM IST
Kushinagar horrific car accident

सार

तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना दो दोस्तों की दर्दनाक मौत का कारण बन गया। कुशीनगर जिले में 5 अक्टूबर की सुबह हुए इस भीषण हादसे में मारे गए दोनों युवक बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे थे।  हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।

कुशीनगर. तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना दो दोस्तों की दर्दनाक मौत का कारण बन गया। कुशीनगर जिले में 5 अक्टूबर की सुबह हुए इस भीषण हादसे में मारे गए दोनों युवक बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे थे। जनपद के कप्तानगंज के परबगहा वीर बाबा के स्थान के समीप गोरखपु-कप्तानगंज मार्ग पर इनकी अनियंत्रित कार पलट गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।

कुशीनगर में सड़क हादसा, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे दो युवकों की मौत, पढ़िए 7 बड़ी बातें

1. पुलिस के अनुसार, इस सड़क हादसे में कार सवार कप्तानगंज के दीपक चौधरी व अरमान अंसारी की मौत हो गई। दोनों कार की अगली सीट पर बैठे थे।

2. हादसे में कार सवार तीन अन्य कप्तानगंज के ही विवेक पासवान, नीरज यादव, अमन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। ये पांचों अच्छे दोस्त थे। सभी गोरखपुर एक बर्थडे पार्टी मनाने गए थे।

3. घायलों ने बताया कि सभी दोस्त गोरखपुर में बुधवार रात बर्थ-डे पार्टी मनाने गए थे। गुरुवार सुबह वापस घर लौट रहे थे, तभी कार हादसे का शिकार हो गई।

4. हादसे की वजह कार की स्पीड अधिक होना बताई गई है। कार बेकाबू होकर पलट गई और पूरी तरह डैमेज हो गई।

5.पांचों लोग दुर्घटनाग्रस्त कार में ही फंस रह गए थे। उनकी चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच और उन्हें निकालने की कोशिश की।

6. स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

7. हालांकि अगली सीट पर बैठे अरमान अंसारी और दीपक चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।

वाराणसी में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

4 अक्टूबर की सुबह वाराणसी में भी ऐसा ही एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी। दिल दहलाने वाला यह हादसा फूलपुर के करखियांव में सुबह 4.30 बजे हुआ था, जब ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 साल का एक बच्चा चमत्कारिक रूप से बच गया। मरने वाले सभी लोग पीलीभीत के हैं।

यह भी पढ़िए

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा-ट्रक और कार की टक्कर में 8 लोगों की मौत, दर्शन करने आए थे

देवरिया हत्याकांड से बवाल: क्या दबंग प्रेम यादव पर पुलिस की मेहरबानी से हुआ ये नरसंहार?

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: मुझे बचा लो..बस में फंसे पिता का मौत से पहले बेटी को आखिरी कॉल
शिक्षक बनने की कीमत 40 लाख रुपए? वाराणसी के कबीर कॉलेज का बड़ा खुलासा!