UP Today Weather: विदा होने की तैयारी में मानसून, सुबह-शाम ठंड का दिखने लगेगा असर

Published : Oct 06, 2023, 07:12 AM ISTUpdated : Oct 06, 2023, 07:14 AM IST
rain

सार

उत्तर प्रदेश में 8 अक्टूबर तक बारिश की कोई स्थिति नहीं है। यूपी से मानसून की विदाई की स्थितियां अनुकूल बन चुकी हैं। 6 अक्टूबर से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 8 अक्टूबर तक बारिश की कोई स्थिति नहीं है। यूपी से मानसून की विदाई की स्थितियां अनुकूल बन चुकी हैं। 6 अक्टूबर से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने देश के 4 राज्यों में ठंड के आगमन के बीच 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में मानसून और बारिश का अपडेट

7 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम खुला रहेगा। यहां बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। पूर्वी यूपी में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 8 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। यहां भी बारिश और बिजली गिरने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार है।

10 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ हल्की फुल्की बारिश के आसार हैं।

झारखंड, बिहार का मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान, असम और मेघालय में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उत्तरी ओडिशा, झारखंड, बिहार, गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश संभव है।

सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल में मौसम

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय तमिलनाडु, केरल, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश के मध्य भागों, उत्तरी ओडिशा के आंतरिक भागों, तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।

यह भी पढ़ें

क्या है राम मंदिर के गर्भगृह के लिए तैयार हो रहीं 3 मूर्तियों का राज़?

UP Weather Update: यूपी से लौटने की तैयारी में मानसून, बिहार-झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Greater Noida Family Death: नूडल्स खाने के बाद 3 बच्चों समेत 5 की मौत, क्या हुआ?
UP Viral Love Story: 75 साल के दूल्हे और 30 साल की दुल्हन! यूपी की इस लव स्टोरी ने इंटरनेट पर मचाई हलचल