10 करोड़ रुपए देकर महामंडलेश्वर बनीं Mamta Kulkarni? दिया चौंकाने वाला जवाब

Published : Feb 02, 2025, 09:08 AM ISTUpdated : Feb 02, 2025, 09:41 AM IST
mamta kulkarni on mahamandaleshwar

सार

Mamta Kulkarni On Mahamandaleshwar: 90 के दशक की स्टार ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर बनने के बाद चर्चा में हैं। आध्यात्मिक सफर पर निकलीं ममता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कई सवालों के जवाब दिए और अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी।

Mamta Kulkarni On Mahamandaleshwar: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार चर्चा का विषय कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका आध्यात्मिक सफर है। महाकुंभ 2025 के दौरान किन्नर अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी, जिसके बाद से वह इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में ममता ने कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया जिसके बाद से सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

भगवा वस्त्र धारण किए ममता कुलकर्णी के वीडियो वायरल

भगवा वस्त्र धारण किए ममता कुलकर्णी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे आध्यात्मिक चर्चा करती नजर आ रही हैं। हालांकि, महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर विवाद भी खड़ा हुआ और कुछ रिपोर्ट्स में उनके निष्कासन की खबरें भी सामने आईं थी।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025: मौनी अमावस्या स्नान के बाद 38 महिलाएं अब भी देख रहीं अपनों की राह

क्या बोलीं ममता कुलकर्णी?

हाल ही में वह रजत शर्मा के शो आप की अदालत में पहुंची थीं। यहां पर उनसे सवाल किया गया कि महामंडलेश्वर हिंमांगी ने आप पर आरोप लगाया कि वह 10 करोड़ रुपए देकर महामंडलेश्वर बनीं हैं। इस पर भावुक होते ही ममता ने कहा कि उनके पास 1 करोड़ रुपए भी नहीं हैं। उनके सारे बैंक अकाउंट गवर्मेंट ने सील कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जीवन में बहुत त्याग करना पड़ा है। मैंने गुरु भेंट देने के लिए भी किसी से दो लाख का उधार लिया था। बॉलीवुड को अलविदा कहने और संन्यास धारण करने के बाद ममता कुलकर्णी का जीवन पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है। उनके इस बदलाव को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में कोडीन कफ सिरप पर सबसे बड़ी कार्रवाई: 128 FIR, हजारों बोतलें जब्त, एसआईटी गठित
सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर में इस तरह हो रही थी अवैध वसूली, 7 लोग पकड़े गए