सार
महाकुंभ 2025: मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान अपनों से बिछड़ी 38 महिलाएं अब भी अपने परिवारजनों के लौटने की प्रतीक्षा कर रही हैं। प्रशासन द्वारा लगातार उनके परिजनों से संपर्क साधने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई उन्हें लेने नहीं आया है।
महाकुंभ क्षेत्र के खोया-पाया केंद्र गंगा प्रसार में ये सभी महिलाएं मौजूद हैं। इनके घरवालों को सूचित करने के लिए लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है। प्रशासन ने अपील की है कि जिनके परिजन कुंभ मेले में लापता हुए हैं, वे जल्द से जल्द खोया-पाया केंद्र से संपर्क करें और उन्हें अपने साथ लेकर जाएं।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड से 23 साल तक कहां गायब थीं Mamta Kulkarni? बताई सच्चाई
परिजनों से अपील
यदि आपकी कोई परिजन या परिचित महिला स्नान पर्व के दौरान लापता हो गई थी, तो कृपया नीचे दी गई सूची देखें और संबंधित जानकारी मिलने पर खोया-पाया केंद्र गंगा प्रसार, महाकुंभ में संपर्क करें।
प्रशासन का प्रयास और अपील
प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा लगातार लापता महिलाओं को उनके परिवारों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुंभ मेले के दौरान हर वर्ष लाखों श्रद्धालु संगम स्नान के लिए आते हैं, जिसमें कुछ लोग अपनों से बिछड़ जाते हैं। इसके समाधान के लिए विभिन्न खोया-पाया केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां लापता लोगों को सुरक्षित रखा जाता है।
ये भी पढ़ें- महाकुंभ में नारी शक्ति पर जोर, शक्ति, भक्ति और संकल्प का संगम
अगर आपको इस सूची में दिए गए किसी भी नाम से जुड़ी जानकारी हो या आप इनमें से किसी को पहचानते हों, तो कृपया तुरंत खोया-पाया केंद्र गंगा प्रसार से संपर्क करें। प्रशासन आशा करता है कि जल्द ही ये सभी महिलाएं अपने परिजनों के पास लौट सकेंगी।
भूले-बिछड़े केंद्र में मौजूद महिलाएं
1- सीतादेवी- पत्नी राघवेन्द्र, शिवहर
2- ज्योति- पत्नी-चनेरिका,कुशीनगर, उत्तरप्रदेश
3- शारदा- पत्नी- महंत सिंह, गाजीपुर, उत्तरप्रदेश
4- उर्मिला- पत्नी- प्रभु पासवान,मुजफ्फरपुर, बिहार
5- इन्द्रकला- पत्नी- जयनारायण, सीतामढ़ी, बिहार
6- द्रौपदी- पत्नी- जयनारायण, बेगूसराय, बिहार
7- चम्पा- पत्नी-हरिलाल निषाद,आजमगढ़,उत्तरप्रदेश
8- सरिता देवी- पत्नी- राजेंद्र साव, नवादा,बिहार
9- सुनैना देवी- पत्नी- तारकेश्वर साव, नवादा, बिहार
10- ललामुनि देवी- पत्नी- स्व• छितेश्वर साव, भागलपुर,बिहार
11- भारथी देवी- पत्नी- शिवसागर ठाकुर, देवरिया,उत्तरप्रदेश
12- गुलाबी देवी - पत्नी- सदाबन सिंह,भभुआ, बिहार
13- बच्ची देवी- पत्नी- जयमंगल शाह, सिवान, बिहार
14- मालादेवी- पत्नी- अरूण सिंह, वैशाली, बिहार
15- शिवकुमारी- पत्नी- सुदीश यादव, गोपालगंज, बिहार
16- सुनैना देवी- पत्नी- राजनीति, शेखपुरा, बिहार
17- सरस्वती चौधरी- पत्नी- रामनाथ चौधरी, मालदा,पश्चिम बंगाल
18- सरस्वती शर्मा- रामजी शर्मा, अम्बेडकर नगर, उत्तरप्रदेश
19- शान्ति राय, पत्नी- मोन्टू राय,दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
20- विद्यावती देवी- पत्नी- रामनिछत्तर गोंड,सिवान,बिहार
21- कमलानाथ- पत्नी- बलदेवनाथ,जगदलपुर,छत्तीसगढ
22- कैलाश देवी- आयु लगभग- 80 वर्ष
24- शान्ति देवी- पत्नी- राजबली गुप्ता, सोनौली,देवरिया, उत्तरप्रदेश
25- रामकली- पत्नी- लखन सिंह, रोहतास, बिहार
26- फूलमती- पत्नी- पटेसर,गोण्डा, उत्तरप्रदेश
27- सावित्री- पत्नी- दयाराम- गोण्डा,उत्तरप्रदेश
28- सुखिया देवी- पत्नी- रामप्यारे, बलिया,उत्तरप्रदेश
29- फेकनी देवी- पत्नी- उपेन्द्र शाह,नेपाल
30- मालादेवी- पत्नी- राधेश्याम, गाजीपुर, उत्तरप्रदेश
31- बिंदादेवी- कटन मंडल- देवघर,बिहार
32- शैलादेवी- पत्नी- रामप्रसाद शर्मा,आजमगढ़,उत्तरप्रदेश
33- लायलून राजवंशी- पत्नी- जग्गु राजवंशी,नेपाल
34- अरूणा पवार- पत्नी- अजय पवार- राजस्थान
35- विमला देवी- रामदरश सिंह, देवरिया,उत्तरप्रदेश
36- सिंधु कुशवाहा- पत्नी- सुभाष कुशवाहा,कुशीनगर,उत्तरप्रदेश
37- मालादेवी- पत्नी- राधेश्याम- गाजीपुर, उत्तरप्रदेश
38- फूलमति- पत्नी- जगन्नाथ,शाहजहांपुर,उत्तरप्रदेश