वरमाला के बाद दुल्हन ने किया दूल्हे को रिजेक्ट, 1.2 लाख सैलरी फिर भी शादी को ना

Published : Nov 27, 2024, 10:59 AM ISTUpdated : Nov 27, 2024, 02:19 PM IST
Farrukhabad bride refused to take rounds, groom refused job

सार

फर्रुखाबाद में एक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया क्योंकि उसे दूल्हे की सरकारी नौकरी के बारे में झूठ बताया गया था। जानें इस अनोखी घटना की पूरी कहानी।

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक अनोखी घटना हुई, जब एक बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। मामला यह है कि दूल्हे की नौकरी को लेकर दुल्हन और उसके परिवार को झूठी जानकारी दी गई थी। उन्हें बताया गया था कि दूल्हा सरकारी नौकरी करता है, लेकिन असल में वह एक प्राइवेट इंजीनियर निकला। जैसे ही यह सच्चाई सामने आई, दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे ने दूल्हन काे समझाने के लिए लाख जतन किए लेकिन किसी भी सूरत में बात नहीं बनी।

क्या हुआ था शादी के दिन?

फर्रुखाबाद के एक गेस्ट हाउस में बारात का धूमधाम से स्वागत किया गया। द्वारचार और वरमाला की रस्में भी निभाई गईं। लेकिन फेरों से पहले दुल्हन पक्ष ने दूल्हे की नौकरी के बारे में पूछताछ की। दूल्हे के पिता ने बताया कि उनका बेटा सिविल इंजीनियर है और प्राइवेट नौकरी करता है।

दूल्हे ने पे स्लिप दिखाई 1.20 लाख रुपए तनख्वाह, फिर भी नहीं बनी बात

जैसे ही यह बात दुल्हन को पता चली, उसने शादी से मना कर दिया। दुल्हन ने कहा कि उसे बताया गया था कि दूल्हा सरकारी नौकरी में है। दूल्हे ने अपनी पे स्लिप मंगवाकर 1.20 लाख रुपये की तनख्वाह का सबूत दिया, लेकिन इसके बावजूद दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। वह अपनी बात पर अड़ी रही। बारातियों ने बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन दूल्हन की जिद थी कि उससे झूठ बोला गया। वो शादी करेगी तो सरकारी नौकरी वाले से ही वरना नहीं करेगी। जिससे दूल्हे और बारातियों को हतासा ही हाथ लगी। 

बिना दुल्हन लौटी बारात

समाज के लोगों और परिवार ने दुल्हन को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले से नहीं हटी। आखिरकार दोनों पक्षों ने अपने-अपने खर्च का बंटवारा कर बारात को वापस लौटने का फैसला किया। इस घटना के बाद स्थानीय लोग हैरान हैं और इसे शादी में धोखाधड़ी का मामला मान रहे हैं। शादी के दौरान गलत जानकारी देना एक गंभीर मुद्दा है, जिसे हल करने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

 

ये भी पढें…

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा: सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की मौत

दूल्हे का राज: मंडप पर पुलिस ने खोला भांडा, दुल्हन के उड़े होश!

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ