Fatehpur Khaga Nagar Panchayat Result 2023 : खागा नगर पंचायत में खिला कमल, देखिए फतेहपुर का कंप्लीट रिजल्ट

Published : May 13, 2023, 01:35 PM ISTUpdated : May 13, 2023, 08:59 PM IST
Azamgarh nagar palika election result 2023 live up nagar nikay chunav result updates uttar-pradesh

सार

फतेहपुर निकाय चुनाव में बीजेपी और सपा का जलवा देखने को मिला। खागा नगर पंचायत रिजल्ट 2023 में बीजेपी ने बसपा प्रत्शाी को हराकर जीत हालिस की है। कई सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों को भी जीत मिली है।

फतेहपुर : यूपी निकाय चुनाव का रिजल्ट (UP Nagar Nikay Chunav Result 2023) में बीजेपी का दबदबा कायम है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। फतेहपुर (Fatehpur Nagar Nikay Chunav Result 2023) में भी बीजेपी, सपा का जलवा देखने को मिला है। पहले चरण में 4 मई को वोट डाले गए थे। दो नगर पालिका परिषद और 8 नगर पंचायतों में 4 लाख वोटर्स ने प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया है। खागा नगर पंचायत (Khaga Nagar Panchayat Result 2023) पर हर किसी की नजर थी। यहां देखें फतेहपुर की एक-एक सीट का फाइनल रिजल्ट...

नगर पंचायत खागा में किसके बीच मुकाबला

इस बार नगर पंचायत खागा महिला आरक्षित रही। सभी पार्टियों की तरफ से महिलाओं को अपना कैंडिडेट बनाया गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) से गीता सिंह, समाजवादी पार्टी (SP) से चंद्रकली, बहुजन समाज पार्टी (BSP) से उर्मिला देवी और कांग्रेस से अमिता पांडेय चुनावी मैदान में उतरीं। बीजेपी ने बसपा को हराकर अध्यक्ष का पद अपने नाम कर लिया है। जनता ने बीजेपी प्रत्याशी को जीत देकर अपना भरोसा जताया है।

फतेहपुर नगर निकाय चुनाव 2023 का रिजल्ट

  • सदर नगर पालिका में समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को हराया।
  • बिंदकी नगर पालिका में बीजेपी ने सपा के कैंडिडेट को पटखनी दी है।
  • असोथर नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी ने बीजेपी को चारों खाने चित्त कर दिया।
  • बहुआ नगर पंचायत में बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को बुरी तरह हराया है।
  • हथगांव नगर पंचायत में सपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार से बीजेपी प्रत्याशी की हार हुई है।
  • धाता नगर पंचायत में बीजेपी ने सपा को मात दी है।
  • जहानाबाद नगर पंचायत को सपा ने अपने नाम कर लिया है। कड़े मुकाबले में बीजेपी को हराया है।
  • किशनपुर नगर पंचायत में बीजेपी को जीत मिली है, जबकि सपा को हार का सामना करना पड़ा है।
  • खखरेडू नगर पंचायत में निर्दलयी प्रत्याशी से बीजेपी हार गई है।

 

यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 लाइव अपडेट

 

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ